फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   woman locked panchyat house jamna

महिलाओं ने जामना पंचायत घर में जड़ा ताला

Sat, 03 Sep 2016 11:13 PM IST
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)।
ब्यूरो ,अमर उजाला सतौन(सिरमौर)। Updated Sat, 03 Sep 2016 11:13 PM IST
विज्ञापन

विज्ञापन

सतौन (सिरमौर)। शिलाई इलाके की महिलाओं ने शनिवार को जामना पंचायत  घर में ताला जड़ दिया। महिलाओं ने यह कार्रवाई जामना पंचायत प्रधान और सचिव के नशा उन्मूलन कार्यक्रम से गैरहाजिरी पर की। महिलाओं ने पंचायत प्रधान और सचिव के प्रति रोष जताते हुए कहा कि पंचायत प्रधान को रैली में भाग लेने के लिए आमंत्रित किया था लेकिन वह रैली में नहीं पहुंचे। लिहाजा उन्हें यह कार्रवाई अमल  में लानी पड़ी।

 जानकारी के अनुसार शनिवार को मस्तभोज में तीन पंचायतें शरली, कांडो च्योग और जामना के 9 गांवों की महिलाओं ने नशे के खिलाफ एक विशाल रैली का आयोजन किया। इस दौरान शरली और कांडो च्योग पंचायत के प्रधान उपस्थित हुए, लेकिन जामना पंचायत के प्रधान और सचिव रैली से नदारद रहे।  
विज्ञापन

पूर्व प्रधान राजो देवी, महिला मंडल प्रधान जानकी दवी, सत्या देवी, नाजरो देवी, इंद्रा
देवी, पूर्व प्रधान भूप सिंह, कंवर सिंह, केदार सिंह, मदन सिंह, नरेश कुमार व लाला कल्याण सिंह ने बताया कि प्रधान के आदेश पर ही जामना पंचायत के दूरदराज के गांव की महिलाएं निर्धारित समय पर जामना में रैली निकालने के लिए सुबह 10 बजे एकत्रित को गई थीं।
विज्ञापन
विज्ञापन


दोपहर दो बजे तक भी जब जामना पंचायत प्रधान और सचिव रैली में भाग लेने नहीं पहुंचे तो महिलाओं का पंचायत प्रधान के खिलाफ गुस्सा फूट गया और रोष में आकर महिलाओं ने पंचायत घर में ही ताला जड़ दिया। महिलाओं और ग्रामीणों ने बताया कि इस समय पूरा प्रदेश नशे के खिलाफ लड़ रहा है। पंचायत प्रधान और सचिव का इस ओर कोई रुझान नहीं है। ग्रामीणों और महिलाओं ने सरकार और प्रशासन से मांग की है कि दोनों के खिलाफ जब तक उचित कार्रवाई नहीं होगी, तब तक ताला नहीं खोला जाएगा।

उधर पंचायत प्रधान जामना विंकेश धीमान ने बताया कि उन्हें रैली के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्हें महिलाओं द्वारा पंचायत घर में ताला जड़ने की सूचना मिली है। उन्होंने बताया कि महिलाओं से इस बारे बात की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed