फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   whete purchaging begins in ponta mandi

एफसीआई की पांवटा अनाज मंडी में गेहूं खरीद शुरू

Thu, 21 Apr 2016 08:17 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला, पांवटा साहिब (सिरमौर) Updated Thu, 21 Apr 2016 08:17 PM IST
विज्ञापन

पांवटा साहिब (सिरमौर)। पांवटा कृषि उपज एवं अनाज मंडी में फूड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने गेहूं की खरीद शुरू कर दी है। निगम ने पिछली बार से गेहूं के दाम में 75 रुपये की बढ़ोतरी की है। 16 अप्रैल को एफसीआई की टीम पांवटा अनाज मंडी केंद्र पहुंच गई थी। इस दौरान खरीद के लिए जरूरी सभी उपकरण स्थापित किए गए। सोमवार, 18 अप्रैल से खरीद शुरू हो गई। अब तक 850 क्विंटल गेहूं खरीदी जा चुकी है जिससे स्थानीय किसानों को पड़ोसी राज्यों की मंडियों के चक्कर न काटने पड़े।

विज्ञापन



बता दें कि पांवटा दून विधानसभा क्षेत्र गेहूं फसल उत्पादन में अग्रणी है। पिछली बार एफसीआई ने स्थानीय अनाज मंडी केंद्र में 25 अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू की थी। वहीं इस बार 18 अप्रैल से ही खरीद शुरू होने से किसानों को सुविधा मिल रही है। वर्ष 2014 में 1400 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिकी। पांवटा केंद्र में कुल 1393 क्विंटल गेहूं पहुंची। फिर, वर्ष 2015 में 1450 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं बिका। कुल 1585 क्विंटल गेहूं केंद्र में बिक्री को पहुंची। इस बार निगम ने 1525 रुपये प्रति क्विंटल गेहूं खरीद शुरू की है जिससे किसानों को विगत वर्ष से 75 रुपये प्रति क्विंटल अधिक दाम पहुंचेगा। केंद्र में सुबह 7 से देर शाम तक खरीद प्रक्रिया चल रही है। इसके परिणाम भी बेहतर दिख रहे है। तीन दिनों के भीतर 850 क्विंटल गेहूं केंद्र में बिक्री को आ चुका है।
विज्ञापन



उधर, कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष गीता राम ठाकुर व सचिव राम नाथ चौधरी ने पुष्टि की है। अध्यक्ष ने कहा कि भारतीय खाद्य निगम पांवटा केंद्र प्रभारी व गुणवत्ता विशेषज्ञ विकास टीम सहित पहुंच गए हैं। सोमवार से खरीद केंद्र पांवटा अनाज मंडी में गेहूं खरीदना शुरू कर दिया है। वीरवार तक दर्जनों किसानों से रबि 850 क्विंटल गेहूं खरीद हो चुकी है। स्थानीय किसानों को पांवटा केंद्र में अधिक से अधिक गेहूं बिक्री को लाना चाहिए। बाहरी राज्यों में बिक्री से आर्थिक रुप से काफी अतिरिक्त खर्च किसानों का बच सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

.(बाक्स)......
स्थानीय किसानों को मिलेगी सुविधा : किरनेश जंग
पांवटा साहिब(सिरमौर)। पांवटा विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग ने कहा कि एफसीआई व मंडी समिति सिरमौर के माध्यम से गेहूं खरीद केंद्र स्थापित किया है जिससे स्थानीय हजारों गेहूं उत्पादकों को पड़ोसी राज्य हरियाणा का रुख न करना पड़े। प्रदेश सरकार किसान व बागवान हितों के लिए कार्य कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed