फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   wheel chair to medical college nahan

Sirmour News: फल सब्जी विक्रेता यूनियन ने नाहन मेडिकल कॉलेज को भेंट की दो व्हीलचेयर

Mon, 20 Jan 2025 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:58 PM IST
विज्ञापन
wheel chair to medical college nahan
नाहन मेडिकल काॅलेज में व्हीलचेयर भेंट करते फल एवं सब्जी यूनियन नाहन के सदस्य। संवाद
खबर का असर-
विज्ञापन

फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन ने नाहन मेडिकल कॉलेज को भेंट की दो व्हीलचेयर
अमर उजाला ने रोगियों और तीमारदारों को पेश आ रही समस्या के बारे में समाचार किया था प्रकाशित
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डाॅ. वाईएस परमार मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल नाहन को सोमवार को फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन के सदस्यों ने दो व्हीलचेयर भेंट की। इससे मेडिकल कॉलेज में व्हीलचेयर को लेकर आ रही समस्या का निदान हुआ है।
फल एवं सब्जी यूनियन के सदस्यों ने यह व्हीलचेयर नाहन मेडिकल कॉलेज में चिकित्सा अधीक्षक का कार्यभार देख रही फोरेंसिक विभाग की मुख्य डॉ. संगीत ढिल्लो को दी। इसके लिए डाॅ. संगीत ढिल्लों ने यूनियन का आभार जताया।
विज्ञापन

फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन के अध्यक्ष राजकुमार ने बताया कि अमर उजाला समाचार पत्र में छपी खबर के माध्यम से पता चला था कि नाहन मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल की ओपीडी के बाहर व्हीलचेयर न होने के चलते तीमारदार मरीजों को उठाकर उपचार के लिए ले जाते हैं। उन्होंने बताया कि यूनियन के सदस्यों ने चंडीगढ़ जाकर यह व्हीलचेयर खरीदकर लाई हैं। राजकुमार ने बताया कि भविष्य में भी यूनियन मेडिकल कॉलेज में आ रही समस्याओं का निदान करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करेगा। इस मौके पर ब्रिजमोहन, अशोक कश्यप, मोहम्मद इकबाल शेख, सागर शेख, ललित थापा, मीनू, काला मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बता दें कि अमर उजाला की तरफ से मेडिकल काॅलेज एवं अस्पताल की ओपीडी में व्हीलचेयर न होने से लोगों को पेश आ रही समस्या को लेकर प्रमुखता से समाचार प्रकाशित किया था। इसके बाद फल एवं सब्जी विक्रेता यूनियन नाहन आगे आई है। मेडिकल काॅलेज प्रबंधन ने भी यूनियन का सहयोग के लिए आभार जताया है।

नाहन मेडिकल काॅलेज में व्हीलचेयर भेंट करते फल एवं सब्जी यूनियन नाहन के सदस्य। संवाद

नाहन मेडिकल काॅलेज में व्हीलचेयर भेंट करते फल एवं सब्जी यूनियन नाहन के सदस्य। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed