{"_id":"6aae79e73c4664b888061584","slug":"nss-sivir-in-bharli-aanjbhoj-college-nahan-news-c-177-1-nhn1002-189352-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने भरली कॉलेज परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: एनएसएस स्वयंसेवियों ने भरली कॉलेज परिसर में चलाया स्वच्छता अभियान
विज्ञापन
भरली आंजभोज कॉलेज में आयोजित एनएसएस विशेष शिविर में स्वयंसेवी। स्रोत : कॉलेज
-बरसात में उगी झाड़ियों और खरपतवार हटाकर साफ किया सड़क व रास्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को ‘माई भारत, विकसित भारत’ और ‘स्वच्छ भारत, एक कदम स्वच्छता की ओर’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।
स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते और सड़क किनारे बरसात के दौरान उगी झाड़ियों और खरपतवार को हटाया। अभियान के दौरान परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव से सफाई कार्य में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य डॉ. केआर तोमर ने स्वच्छता अभियान के महत्व की जानकारी दी और मार्गदर्शन किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सह आचार्य टीएस चौहान, प्रो. सुनील शर्मा, नमित कपूर, सोनम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।-- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। राजकीय महाविद्यालय भरली आंजभोज की राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई ने शनिवार को ‘माई भारत, विकसित भारत’ और ‘स्वच्छ भारत, एक कदम स्वच्छता की ओर’ कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय शिविर आयोजित किया। इस दौरान एनएसएस स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय परिसर और आसपास के क्षेत्रों में स्वच्छता अभियान चलाया।
स्वयंसेवियों ने महाविद्यालय तक पहुंचने वाले रास्ते और सड़क किनारे बरसात के दौरान उगी झाड़ियों और खरपतवार को हटाया। अभियान के दौरान परिसर की साफ-सफाई कर उसे स्वच्छ और व्यवस्थित बनाने में योगदान दिया गया। स्वयंसेवकों ने पूरे उत्साह और सेवा भाव से सफाई कार्य में भाग लिया। एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी सहायक आचार्य डॉ. केआर तोमर ने स्वच्छता अभियान के महत्व की जानकारी दी और मार्गदर्शन किया।
विज्ञापन
इस अवसर पर महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य सह आचार्य टीएस चौहान, प्रो. सुनील शर्मा, नमित कपूर, सोनम सहित महाविद्यालय के छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
विज्ञापन