{"_id":"67b088ddc65fcc58040dafea","slug":"water-supply-line-is-leaking-everywhere-department-is-not-taking-any-action-nahan-news-c-177-1-nhn1003-143551-2025-02-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पेयजल लाइन से जगह-जगह रिसाव, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पेयजल लाइन से जगह-जगह रिसाव, विभाग नहीं कर रहा कार्रवाई
विज्ञापन
नाहन के मिया मंदिर में मुख्य पेयजल पाईप से हो रहा रिसाव। संवाद
जल शक्ति विभाग लाइन को नहीं कर रहा दुरुस्त
सरकारी व निजी पाइप लाइनों में रिसाव, बह रहा बहुमूल्य पेयजल
अजय धीमान
नाहन (सिरमौर)। शहर में रोजाना जल रिसाव से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। जिला मुख्यालय नाहन में जल शक्ति विभाग के मुख्य पेयजल लाइन के साथ निजी पाइप लाइनों से लगातार जल रिसाव हो रहा है। जल शक्ति विभाग न अपने पाइप दुरुस्त किए हैं, और न ही निजी लाइन को दुरुस्त करवाने के लिए कार्रवाई की है।
मियां मंदिर के पेयजल टैंक के समीप जल शक्ति विभाग की मुख्य पाइप लाइन में तीन साल से रिसाव हो रहा है। इसे ठीक करने के लिए विभाग ने कदम नहीं उठाया। यहां 24 घंटे सड़क पर पानी बहता रहता है। स्थानीय लोगों ने इस बारे में जल शक्ति विभाग को कई बार शिकायत की है लेकिन कार्रवाई नहीं की गई।
इसी तरह नाहन मेडिकल कॉलेज के पास पेयजल टैंक के पाइप में से रिसाव हो रहा है। इस लाइन से काफी मात्रा में पानी बह रहा है। शहर में हर गली-मोहल्ले में घरों की छत्तों पर रखीं टंकियों में वाॅल्व न होने के कारण पानी ओवर फ्लों होकर सड़क में बहता है। इस पर भी जल शक्ति विभाग अंकुश नहीं लगा सका है। शहर में निजी पाइप लाइनों से भी पेयजल रिसाव हो रहा है।
विज्ञापन
क्या कहते हैं वरिष्ठ नागरिक
शहर के वरिष्ठ नागरिक चरण सिंह तोमर, विमल कश्यप, हंसराज, दक्षदेव सिंह ने कहा कि नाहन शहर में पेयजल की बर्बादी हो रही है। बर्बादी को रोकने के लिए न आम आदमी योगदान दे रहा है और न जल शक्ति विभाग। उन्होंने कहा कि एक समय वो भी था जब शहर में टैंकरों से पानी लाया जाता था। आज पानी होने के बाद बर्बादी की जा रही है। ऐसे में लाेगों को पानी की अहमियत समझते हुए पानी की बर्बादी को रोकना चाहिए।
पानी को बर्बाद न करें
शहर में विभाग की मुख्य पाइप लाइन को ठीक करने के लिए अधिकारियों को निर्देश दे दिए हैं। आम जनता पानी की बर्बादी न करे। टंकियों पर वॉल्व लगाएं। गर्मी शुरू होने को है। इससे जल स्तर में गिरावट आ रही है। ऐसे में समय रहते उचित कदम उठाएं।
-राजीव महाजन, अधीक्षण अभियंता, जल शक्ति विभाग