{"_id":"6526a4920264a799a7013f36","slug":"water-problemin-valmiki-nagar-people-facing-problem-nahan-news-c-177-1-ssml1028-10329-2023-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: तीन दिन बाद मिल रहा पानी, आपूर्ति का समय तक नहीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: तीन दिन बाद मिल रहा पानी, आपूर्ति का समय तक नहीं
विज्ञापन
नाहन में जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता से मिलते बाल्मीकि नगर के लोग। संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सचित्र-- -
वाल्मीकि नगर में गहराया पेयजल संकट
तीन दिन बाद मिल रहा पानी, आपूर्ति का समय तक नहीं
वाल्मीकि नगर के युवाओं ने विभाग को बताई समस्या
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के कई इलाकों में पानी की आपूर्ति अब तक सुचारू नहीं हो पाई है। इस कारण लोगों को पीने के पानी के लिए भी रोजाना जूझना पड़ रहा है। शहर के वाल्मीकि नगर में भी पानी की नियमित आपूर्ति नहीं की जा रही है। लोगों को कई-कई दिन के बाद पानी नसीब हो रहा है।
इस समस्या को लेकर क्षेत्र के लोगों का एक प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जलशक्ति विभाग के अधिशासी अभियंता आशीष राणा से मिला। प्रतिनिधिमंडल में शामिल गौतम उर्फ लवली, साहिल, पंकज, रूपेश, विशाल, इलू कल्याण ने अधिशासी अभियंता को बताया कि उनके वार्ड नंबर 13 में पानी की आपूर्ति नियमित नहीं हो रही है। कई-कई इलाकों में तीन-तीन दिन के बाद पानी दिया जा रहा है। इसका भी कोई समय निर्धारित नहीं है। जब मन किया तब पानी की आपूर्ति की जा रही है। वह भी मात्र 10 से 15 मिनट तक।
इससे अधिकतर लोगों को पानी आने का वैसे ही नहीं पता चलता। जिनको पता लग भी रहा है, उनको इतने कम समय में मिल रहा पानी पूरा नहीं पड़ रहा है।
उन्होंने अधिकारी से मांग की कि क्षेत्र में पानी की नियमित आपूर्ति की जाए। पानी निर्धारित समय पर निर्धारित किए समय के लिए ही दिया जाए।
-- -संवाद