फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Calls for solidarity against anti-employee policies

Sirmour News: कर्मचारी विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुटता का किया आह्वान

Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 31 Aug 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Calls for solidarity against anti-employee policies
डाकघर नाहन में बैठक के दौरान मौजूद अखिल भारतीय डाक एवं रेल मेल सेवा एसोसिएशन सोलन एवं सिरमौर इक
नाहन में अखिल भारतीय डाक एवं रेल मेल सेवा एसोसिएशन की बैठक
विज्ञापन



संवाद न्यूज एजेंसी

नाहन (सिरमौर)। अखिल भारतीय डाक एवं रेल मेल सेवा एसोसिएशन सोलन एवं सिरमौर इकाई की एक महत्वपूर्ण बैठक नाहन मुख्य डाकघर में आयोजित की गई। इस बैठक में सोलन और सिरमौर जिलों के डाक और रेल मेल सेवा के पदाधिकारियों और कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। बैठक के दौरान संगठन की मजबूती और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य रूप से सोलन से आए वरिष्ठ पदाधिकारियों में एसोसिएशन के प्रधान आरदहिया, उप-प्रधान हेम शंकर शर्मा और सचिव मनिंद्र सिंह बंगा विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस अवसर पर नाहन के कई नवनियुक्त एवं सेवानिवृत्त डाक कर्मचारियों को एसोसिएशन की औपचारिक सदस्यता ग्रहण करवाई गई, जिससे संगठन को स्थानीय स्तर पर और मजबूती मिलेगी।
विज्ञापन


बैठक को संबोधित करते हुए जिला सचिव मनिंद्र सिंह बंगा और अन्य वक्ताओं ने सरकार की कथित कर्मचारी विरोधी नीतियों की कड़े शब्दों में भत्र्सना की। उन्होंने आरोप लगाया कि वर्तमान नीतियां कर्मचारियों के हितों और उनकी सामाजिक सुरक्षा को नुकसान पहुंचा रही हैं। बैठक में मौजूद नाहन के प्रमुख साथियों और पदाधिकारियों ने एक सुर में इन नीतियों का विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने सभी कर्मचारियों और साथियों से अपने अधिकारों की रक्षा के लिए आपसी मतभेदों को भुलाकर एकजुट रहने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि भविष्य में आने वाली चुनौतियों और संघर्षों का सामना केवल मजबूत संगठन और एकजुटता के बल पर ही किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed