{"_id":"6a958747841d0bdfb1088457","slug":"woman-injured-in-monkey-attack-in-rani-ka-bagh-nahan-news-c-177-1-nhn1001-187627-2026-08-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: रानी का बाग में बंदरों के हमले में महिला जख्मी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: रानी का बाग में बंदरों के हमले में महिला जख्मी
विज्ञापन
सुबह घर से कार्यस्थल के लिए निकली थी महिला, हमले के बाद मेडिकल कॉलेज में करवाना पड़ा उपचार
नाहन शहर में लगातार बढ़ रहा बंदरों का आतंक, लोगों में दहशत
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। नाहन शहर में बंदरों का आतंक लगातार बढ़ता जा रहा है। अब शहर के वार्ड नंबर-2 के रानी का बाग क्षेत्र में सोमवार सुबह बंदरों के झुंड ने एक महिला को बंदर ने बुरी तरह काट लिया। हमले के बाद घायल महिला को उपचार के लिए डॉ. वाईएस परमार मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन पहुंचाया गया। हालांकि इस दौरान कुछ और महिलाओं पर भी हमला किए जाने की बात स्थानीय लोग बता रहे हैं, लेकिन वे अस्पताल नहीं पहुंचीं।
जिस महिला पर हमला हुआ वह सुबह अपने कार्यस्थल के लिए घर से निकली थी। इसी दौरान रास्ते में बंदरों के झुंड ने महिलाओं पर हमला कर दिया। अचानक हुए हमले से महिलाएं घबरा गईं। एक महिला को बंदर ने काट लिया। मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल नाहन की चिकित्सा अधीक्षक डॉ. रेणू चौहान ने बताया कि बंदर के काटने के बाद एक महिला उपचार के लिए अस्पताल पहुंची है। महिला का उपचार किया गया है।
-- -
लगातार बढ़ रही हमले की घटनाएं
नाहन शहर के विभिन्न हिस्सों में बंदरों के हमले की घटनाएं पहले भी सामने आती रही हैं। कई बार बंदर राहगीरों और घरों के आसपास मौजूद लोगों पर झपटने के साथ उन्हें काट चुके हैं। स्कूल जाने वाले बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को बंदरों के झुंड से अधिक खतरा बना रहता है। स्थानीय लोगों प्रदीप कुमार, इंदू बाला, रवि कुमार आदि का कहना है कि शहर में बंदरों की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन समस्या से निपटने के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं। नगर परिषद को इस दिशा में कड़े कदम उठाने की जरूरत है।