फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in sataun people facing problem

Sirmour News: सतौन पंचायत की 5,000 की आबादी को पेयजल नहीं

Sat, 26 Aug 2023 10:40 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 10:40 PM IST
विज्ञापन
water problem in sataun people facing problem
सतौन पंचायत की 5,000 की आबादी को पेयजल नहीं
विज्ञापन

डेढ़ महीने बाद भी पेयजल लाइन दुरुस्त नहीं कर पाया विभाग
पेयजल नहीं होने से लोग झेल रहे परेशानी

संवाद न्यूज एजेंसी

सतौन (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग की सुस्त कार्यप्रणाली का खामियाजा सतौन पंचायत के लोगों को झेलना पड़ रहा है। बीते डेढ़ महीने से पंचायत की 5,000 की आबादी पेयजल किल्लत से जूझ रही है। जबकि विभाग अभी तक क्षतिग्रस्त पेयजल लाइन को ठीक नहीं करवा पाया है। इसके चलते लोगों में विभाग के प्रति रोष हैं।

जलशक्ति विभाग के कफोटा उपमंडल के अंतर्गत आने वाली सतौन पंचायत को पेयजल आपूर्ति करने वाली पाइप लाइन भारी बरसात से डेढ़ महीने पहले टूट गई थी जिसकी मरम्मत अभी तक नहीं हो पाई है। बरसाती चश्मे से पानी की सप्लाई जोड़कर विभाग ने वैकल्पिक व्यवस्था तो बनाई है लेकिन बरसात न होने से यह स्रोत सूख जाता है।
विज्ञापन


अब सतौन में पानी की किल्लत शुरू हो चुकी है। सतौन पंचायत के पूर्व प्रधान रजनीश चौहान, सतीश शर्मा, प्रेम तोमर, नरेश, पिंकू, संजय, जगदीश शर्मा आदि ने बताया कि ग्रामीणों का विभाग के प्रति भारी रोष है। विभाग की लचर कार्यप्रणाली के चलते सतौन पंचायत की 5,000 की आबादी पीने के पानी की समस्या से जूझ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि विभाग ने तीन अगस्त को पंचायत घर में बैठक के दौरान विभाग के सहायक अभियंता ने शिव मंदिर से स्टोर टैंक तक नई पाइप लाइन बिछाने के लिए दो दिन का समय मांगा था लेकिन आज तक वैकल्पिक पाइप लाइन नहीं जुड़ पाई। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही पाइप लाइन की मरम्मत नहीं की गई तो पंचायत के माध्यम से अधिकारियों को शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी।


जलशक्ति विभाग उपमंडल कफोटा के सहायक अभियंता वीरेंद्र शर्मा ने कहा कि विद्युत बोर्ड से उन्हें बिजली का कनेक्शन नहीं मिल पाया। इसके चलते लाइन नहीं जोड़ी जा सकी। जल्द ही लाइन की मरम्मत करवाकर लोगों को सुचारू पेयजल आपूर्ति मुहैया करवाई जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed