फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   water problem in kotli village rajgargh

कोटली गांव में गहराया पेयजल संकट

Wed, 20 Apr 2016 07:45 PM IST
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)। Updated Wed, 20 Apr 2016 07:45 PM IST
विज्ञापन
water problem in kotli village rajgargh
water - फोटो : getty

विज्ञापन

स्थानीय स्कूल में मिड डे मील पकाना हुआ मुश्किल
अमर उजाला ब्यूरो
राजगढ़ (सिरमौर)। राजगढ़ शहर के समीप सैरजगास पंचायत के कोटली गांव में पिछले काफी लंबे समय से पेयजल की आपूर्ति नियमित न होने से लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोग ढोकर पानी लाने पर मजबूर है। प्राथमिक पाठशाला कोटली में बच्चों को मिड डे मील बनाने में भी काफी समस्या पेश आ रही है।
 स्कूल की मुख्याध्यापिका लीलादेवी, अध्यापिका संगीता तथा स्थानीय निवासी ओम प्रकाश, देवेंद्र, ईश्वरदत, सुनीता व किरण आदि ने बताया कि उनके क्षेत्र में पीने का पानी नियमित नहीं आ रहा है। पिछले पंद्रह बीस दिनों से हालत ऐसी है कि लोग ढोकर पानी लाकर गुजारा कर रहे हैं। स्कूली बच्चे पीने का पानी घर से ला कर काम चला रहे हैं। पानी की कमी होने के कारण स्कूल के शौचालय बंद पडे़ हैं। स्टाफ व अभिभावकों ने कहा कि अंतिम छोर पर होने के कारण पेयजल आपूर्ति ठीक ढंग से नहीं हो पाती है। लोगों का कहना है कि वह अपनी समस्या के बारे में अनेकों बार अधिकारियों से बात कर चुके हैं, लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो पा रहा है। लोगों तथा स्कूल स्टाफ ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि उनकी समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन

इस बारे में सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के सहायक अभियंता एसके गुप्ता से संपर्क करने पर उन्होंने बताया कि कोटली से पूर्व करीब अठारह चैंबर हैं जिसमें लोग छेड़छाड़ करते हैं जिसके चलते कोटली तक पानी नहीं पहुंच पाता है। उन्होंने कहा कि विभाग दूसरी लाइन से पानी देने की व्यवस्था करवाएगा। उन्होंने बताया कि मंगलवार को इस क्षेत्र को पानी की सप्लाई दी गई है और भविष्य में इस तरफ विशेष ध्यान दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

............

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed