{"_id":"6ac24c9aa851608bc000ae66","slug":"water-power-department-schemes-targeted-by-thieves-suspected-to-be-an-interstate-gang-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190661-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: जलशक्ति विभाग की योजनाएं चोरों के निशाने पर, अंतरराज्यीय गिरोह होने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: जलशक्ति विभाग की योजनाएं चोरों के निशाने पर, अंतरराज्यीय गिरोह होने की आशंका
विज्ञापन
उचित तफ्तीश होने पर हो सकेगा अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भांडाभोड़: एसएस पुंडीर
कहा, चार वर्षों में जल शक्ति विभाग की योजनाओं में दो करोड़ से अधिक की चोरियां
सुरेश तोमर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। जलशक्ति विभाग के पांवटा साहिब मंडल की सिंचाई एवं पेयजल योजनाएं शातिर चोर गिरोह के निशाने पर रही हैं। खासकर उत्तराखंड राज्य सीमा के आसपास की योजनाओं में कई चोरियों का वारदातें हो चुकी हैं। रात्रि के समय भारी-भरकम मोटरों, पुर्जों व केबल चोरी की वारदात को अंजाम देने में शातिरों को आसानी से फरार हो जाते रहे हैं।
पांवटा साहिब और आसपास क्षेत्र की जल शक्ति विभाग की योजनाओं में चार वर्षों के भीतर दो करोड़ रुपये से अधिक का सामान चोरी हो चुका है। ऐसे में किल्लौड़ योजना में चोरी के प्रयास में मिले अहम सुराग (कार बरामद) से अंतरराज्यीय चोर गिरोह का भंडाफोड़ हो सकता है।
बता दें कि प्रदेश जलशक्ति विभाग पांवटा मंडल में करीब 253 योजनाएं हैं। इनमें से 175 पेयजल योजनाएं, 73 उठाऊ सिंचाई योजनाएं और पांच बड़े सिंचाई नहर योजनाएं शामिल हैं। उत्तराखंड राज्य सीमा से लगती जलशक्ति विभाग की पेयजल-सिंचाई योजनाएं शातिर चोर गिरोह सक्रिय रहा है।
विज्ञापन
पिछले चार वर्षों में एलआईएस बढ़ाणा-कलाथा योजना में चार माह पहले 12 लाख से अधिक की चोरी हुई। कलाथा की एक अन्य योजना में दो लाख से अधिक चोरी हुई। वहीं, शिवा शमयाला, नोली व पुरुवाला की नोवी योजनाओं में लाखों की चोरी हो चुकी है। योजना से 75-75 एचपी की भारी-भरकम मोटरों को शातिर वाहन में भरकर ले गए।
27 सितंबर 2022 को राजबन क्षेत्र की गिरि बस्ती क्षेत्र और कांशपुर उठाऊ सिंचाई योजना से करीब पांच लाख की केबल चोरी होने की घटना की जलशक्ति विभाग ने राजबन चौकी में शिकायत दर्ज करवाई थी। पिछले तीन वर्षों में पांवटा मंडल के तहत आने वाली दो दर्जन से अधिक योजनाओं में चोरी की वारदातें हो चुकी हैं। विभाग की योजनाओं में लाखों की मशीनरी लगी है, लेकिन पद रिक्त होने से रात्रि चौकीदार तैनात नहीं है। इसलिए शातिर गिरोह के लिए सबसे सॉफ्ट टारगेट रहती है।
जलशक्ति विभाग पांवटा साहिब के अधिशासी अभियंता एसएस पुंडीर ने कहा कि पिछले चार वर्षों में विभिन्न योजनाओं में दो करोड़ से अधिक की चोरी हो चुकी हैं। विगत शनिवार रात किल्लौड़ योजना में रात को पंप ऑपरेटर रहने से शातिर गिरोह के चोरी के प्रयास सफल नहीं हो सके। मौके से भागने में भले ही शातिर सफल रहे हैं। लेकिन मौके से बरामद कार से शातिरों गिरोह तक पहुंचने का खुलासा करने में पुलिस को मदद मिलेगी। सिरमौर के पुलिस अधीक्षक नेगी ने कहा कि पुरुवाला थाना के तहत पड़ने वाली सिंघपुरा पुलिस चौकी प्रभारी की टीम मौके पर भेज दी गई है। मामले की गहनता से जांच की जा रही है। संवाद