फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Volleyball competition begins in Bhagani, Shankarpur and Bhogpur win matches

Sirmour News: भगानी में वॉलीबॉल प्रतियोगिता शुरू, शंकरपुर और भोगपुर ने जीते मुकाबले

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Volleyball competition begins in Bhagani, Shankarpur and Bhogpur win matches
10वें ओपन वॉलीबॉल कप में हिमाचल समेत चार राज्यों की 22 टीमें ले रही हिस्सा
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। उत्तराखंड सीमा से सटी ग्राम पंचायत भगानी में नवयुवक मंडल एकता की जंग की ओर से 10वें ओपन वॉलीबॉल कप का शुभारंभ हुआ। प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग ने केक काटकर किया। पंचायत प्रधान पृथ्वी चंद विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे।
प्रतियोगिता में हिमाचल, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश की 22 टीमें भाग ले रही हैं। मुकाबले दिन-रात खेले जा रहे हैं। उद्घाटन अवसर पर चौधरी किरनेश जंग और जिला परिषद सदस्य पातलियो वार्ड अरिकेश जंग ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साह बढ़ाया।
विज्ञापन

शुरुआती मुकाबलों में भगानी ने शंकरपुर, भोगपुर हरियाणा ने सेलाकुई उत्तराखंड और हरियाणा बिलासपुर ने विकासनगर उत्तराखंड की टीम को हराकर अगले दौर में जगह बनाई। आयोजक रफीक और मोहब्बत अली ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता टीम को 21 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी, जबकि उपविजेता टीम को 11 हजार रुपये नकद और ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed