{"_id":"6ac259b513b9186db30ad824","slug":"traffic-jam-due-to-parking-of-vehicles-on-both-sides-of-the-road-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190719-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क करने से जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सड़क के दोनों ओर वाहन पार्क करने से जाम
विज्ञापन
नाहन। नाहन के नया बाजार क्षेत्र में दोनों ओर वाहन पार्क किये जा रहे हैं। सहकारी बैंक के जिला कार्यालय के समीप यह वाहन पार्क किये जा रहे हैं। इसके कारण अक्सर जाम की समस्या पैदा हो जाती है। आकाश कुमार, नरेश कुमार ने कहा कि पुलिस प्रशासन को यहां पर नियमित कार्रवाई करनी चाहिए ताकि दूसरे वाहन चालकों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।
-- --
महिलाओं ने की रेणुका झील की सफाई
ददाहू। मां रेणुकाजी सेवा समिति के बैनर तले चल रहे स्वच्छता अभियान में रविवार को बड़ी संख्या में महिलाओं ने रेणुका झील की सफाई की। करीब आधा दर्जन महिला मंडलों की महिलाओं ने पानी में उतरकर झील के भीतर उगी खतरनाक खरपतवार, जंगली घास, सरकंडों और झाडि़यों को जड़ से उखाड़ा और उसको ट्रैक्टरों में भरा। समिति के अध्यक्ष कुलदीप ठाकुर ने बताया कि झील के भीतर से चार बड़े ट्रैक्टर कचरा, जंगली झाडि़यां और कूड़ा-करकट बाहर निकाला गया, जिसे बाद में सुरक्षित स्थानों पर ठिकाने लगाया गया। इस दौरान कई पुरूष भी उनके साथ मौजूद रहे। संवाद