फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Discussion on organization expansion in Maheshwari Sabha meeting

Sirmour News: माहेश्वरी सभा की बैठक में संगठन विस्तार पर मंथन

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Discussion on organization expansion in Maheshwari Sabha meeting
नाहन में जुटे चार राज्यों के 80 से अधिक पदाधिकारी
विज्ञापन

सामाजिक सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाने पर की चर्चा

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)।
हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और जम्मू-कश्मीर प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के 31वें सत्र की प्रथम कार्यसमिति बैठक नाहन स्थित कॅरिअर अकादमी स्कूल में आयोजित हुई। दो दिवसीय बैठक में चारों राज्यों से 80 से अधिक पदाधिकारियों और कार्यसमिति सदस्यों ने भाग लिया।
बैठक में संगठन के विस्तार, सामाजिक सेवा, युवाओं और महिलाओं की भागीदारी तथा उद्यम के माध्यम से रोजगार सृजन जैसे विषयों पर चर्चा की गई। वक्ताओं ने कहा कि माहेश्वरी समाज की पहचान उद्यम, ईमानदारी, सेवा, संस्कार और सामाजिक जिम्मेदारी से है। समाज की भूमिका राष्ट्र की आर्थिक प्रगति में भी महत्वपूर्ण है।
विज्ञापन

इस अवसर पर सांसद सुरेश कश्यप को समाज सेवा और सामाजिक क्षेत्र में योगदान के लिए सम्मानित किया गया। हालांकि संसदीय दायित्व के कारण वह कार्यक्रम में उपस्थित नहीं हो सके और उन्होंने शुभकामना संदेश भेजकर आयोजन की सफलता की बधाई दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम का संचालन डॉ. पंकज चंडक ने किया। कॅरिअर अकादमी नाहन के अध्यक्ष एसएस राठी ने अतिथियों का स्वागत किया। समापन पर ट्राइसिटी माहेश्वरी सभा के सचिव सुरेंद्र माहेश्वरी ने अतिथियों, पदाधिकारियों और आयोजन में सहयोग देने वालों का आभार जताया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed