{"_id":"6ac25880288f7e7313013ef8","slug":"crowds-gathered-on-the-12th-day-of-the-sarahan-fair-shopkeepers-faces-lit-up-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190710-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सराहां मेले के 12वें दिन उमड़ी भीड़, दुकानदारों के चेहरे खिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सराहां मेले के 12वें दिन उमड़ी भीड़, दुकानदारों के चेहरे खिले
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां। राज्य स्तरीय वामन द्वादशी मेले के 12वें दिन रविवार को भारी भीड़ उमड़ी। साफ मौसम और कार्यालयों में अवकाश के चलते बड़ी संख्या में लोग खरीदारी के लिए मेले में पहुंचे। खासकर महिलाओं ने कपड़ों, जूतों, खिलौनों और अन्य सामान की जमकर खरीदारी की। मेले में टिक्की और जलेबी की दुकानों पर भी खूब भीड़ रही।
क्षेत्र के लोग पूरे वर्ष इस मेले का इंतजार करते हैं और कई परिवार यहां से सालभर की जरूरत का सामान खरीदते हैं। मेले में पच्छाद, नाहन और सोलन क्षेत्र से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। देवांशु शर्मा, सुरेश कुमार, आकाश, मधु शर्मा, राकेश शर्मा, रीना शर्मा, अर्चना शर्मा, दिव्या, नीरा शर्मा और सोम ठाकुर ने मेले में साफ-सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने की मांग की।
एसडीएम पच्छाद डॉ. प्रियंका चंद्रा ने बताया कि मेले के लिए पहले 10 दिन निर्धारित किए गए थे, लेकिन व्यापारियों और लोगों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए अवधि 12 दिन की गई। उन्होंने बताया कि अब दुकानदारों को दुकानें हटाना शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं।