{"_id":"6ac25cdd7d78a273250e056f","slug":"kheer-prasad-distributed-in-bada-chowk-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190717-2026-10-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: बड़ा चौक में बांटा खीर का प्रसाद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: बड़ा चौक में बांटा खीर का प्रसाद
विज्ञापन
नाहन। बड़ा चौक स्थित खेड़ा मंदिर समिति की ओर से रविवार को प्रसाद वितरण किया गया। नाहन शहर और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से पहुंचे करीब 300 श्रद्धालुओं ने खीर का प्रसाद ग्रहण किया। समिति सदस्यों के अनुसार खेड़ा महाराज का प्रसाद हर रविवार को वितरित किया जाता है। संवाद
-- -- -
सिरमौर में एबीवीपी ने कराई स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता
नाहन/रोनहाट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की नाहन, पांवटा साहिब, कफोटा, भरली और नाहन संस्कृत इकाइयों की ओर से स्वामी विवेकानंद सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता करवाई गई। इसमें विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने भाग लिया। प्रतियोगिता में भारतीय इतिहास, संस्कृति, महापुरुषों, राष्ट्रबोध और समसामयिक विषयों से जुड़े प्रश्न पूछे गए। परिषद कार्यकर्ताओं ने कहा कि ऐसी गतिविधियों से विद्यार्थियों में ज्ञान, अनुशासन, नेतृत्व और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है। संवाद
-- -- --
कारोबारी तरसेम सिंह की मौत से शिलाई में शोक की लहर
शिलाई। पांवटा सड़क हादसे में शिलाई निवासी कारोबारी तरसेम सिंह पुत्र अत्तर सिंह की मौत की खबर पहुंचते ही क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। रविवार को शव शिलाई पहुंचने पर परिजनों और ग्रामीणों की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन
माता तारा देवी और बहन का रो-रोकर बुरा हाल रहा। गमगीन माहौल में बाद दोपहर तरसेम का अंतिम संस्कार किया गया। परिजनों ने बताया कि तरसेम को अचानक चक्कर आने और शरीर अकड़ने की समस्या होती थी। उन्होंने आशंका जताई कि हादसे के समय भी ऐसी स्थिति बनी हो सकती है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही होगी। संवाद