फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Water entered the car, houses and school in Nauhradhar

नौहराधार में बही कार, घरों व स्कूल में घुसा पानी

Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 23 Sep 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
Water entered the car, houses and school in Nauhradhar
हरिपुरधार क्षेत्र में सड़क को बहाल करने में जुटी मशीनरी। - फोटो : NAHAN
नौहराधार (सिरमौर)। तीन दिन से हो रही लगातार बारिश ने क्षेत्र में तबाही मचा दी है। क्षेत्र में जहां अधिकतर सड़कें अवरुद्ध हो गई हैं। वहीं, कई घरों व स्कूल में पानी घुसने से आफत बन गई है।
विज्ञापन

लानाचेता पंचायत के बसाली गांव में पीछे से मलबा आने से स्कूल के चारों ओर मलबायुक्त पानी घुस गया। वहीं, सड़क किनारे खड़ी एक गाड़ी भी मलबे से बह गई। इससे गाड़ी मालिक सतीश कुमार निवासी गुसान को भारी नुकसान पहुंचा है।
विज्ञापन

गनीमत यह रही कि गाड़ी खड़ी की गई थी, जिसमें कोई सवार नहीं था। इस दौरान भारी वाहन मलबे की चपेट में आ गया। बसाली स्कूल की पीछे से दीवार ढहने का खतरा बना हुआ है। लगातार हो रही बारिश से किसानों की नगदी फसलें बर्बाद हो गई हैं। किसानों के खेत खलियान ढह गए हैं। किसानों की नगदी फसल इस बारिश के चलते खेतों में खत्म हो चुकी है। इससे किसानों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। बारिश के चलते नौहराधार क्षेत्र में मटर, मक्की, टमाटर, मूली, धनिया आदि फसलें खराब होने के कगार पर पहुंच गई है। क्षेत्र की मुख्य नकदी फसल मटर की अच्छी पैदावार होने के बावजूद बिजाई के कुछ समय बाद ही खेतों में खराब हो गई है। इससे किसानों को करारी चपत लगी है। क्षेत्र के किसान रामभज, तुलसीराम, जीवन सिंह, कपिल कुमार व राकेश आदि ने बताया कि क्षेत्र में कई दिन से बारिश के क्रम जारी है। मक्की की फसल खेतों में खड़ी खराब हो रही है। काटी गई फसल भी सड़ने लगी है। मटर को भारी नुकसान हुआ है। इसके अलावा अन्य नकदी फसलों पर भी मौसम की मार पड़ रही है। उन्होंने विभाग से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर नुकसान का मुआवजा देने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed