{"_id":"6aabda319e5cf48b280fed98","slug":"mud-spreads-across-chaugan-ground-difficulties-mount-for-traders-and-fair-goers-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189142-2026-09-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: चौगान मैदान में पसरा कीचड़, कारोबारियों और मेलार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: चौगान मैदान में पसरा कीचड़, कारोबारियों और मेलार्थियों की बढ़ीं मुश्किलें
Fri, 18 Sep 2026 12:45 AM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 18 Sep 2026 12:45 AM IST
विज्ञापन
सचित्र--
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के ऐतिहासिक चौगान मैदान में स्टेपको संस्था द्वारा आयोजित स्टेपको सिरमौर उत्सव इन दिनों जारी है। देर शाम आयोजित हो रही सांस्कृतिक संध्याओं में नृत्य, संगीत और प्रतियोगिताओं से खूब रंग जम रहा है, जिससे दर्शक देर रात तक बंधे रहते हैं। हालांकि, पिछले कुछ दिनों से रोजाना हो रही तेज बारिश ने इस उत्सव के उल्लास पर पानी फेर दिया है।
लगातार हो रही वर्षा के कारण मेला मैदान के अधिकतर हिस्से में भारी कीचड़ और दलदल जैसी स्थिति पैदा हो गई है। इसके चलते मेले में खरीदारी करने पहुंच रहे स्थानीय लोगों और बाहरी क्षेत्रों से आए मेलार्थियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कीचड़ के कारण लोग दुकानों तक सहजता से नहीं पहुंच पा रहे हैं। दूसरी ओर, इस खराब मौसम का सबसे बड़ा असर मेले में दूर-दराज से आए बाहरी राज्यों के कारोबारियों पर पड़ा है। बारिश के कारण ग्राहकों की संख्या में भारी गिरावट आई है। दुकानदारों का कहना है कि वे भारी उम्मीदें लेकर इस उत्सव में आए थे, लेकिन दुकानों पर सन्नाटा पसरा हुआ है।
कारोबारी अजय, बिटटू ने बताया कि बारिश के कारण मेला मैदान में कीचड़ पैदा हो गया है। हर रोज दिन में कभी न कभी बारिश हो रही है। इससे ग्राहकों की कमी हो गई है। वहीं, मेलार्थी प्रवीण तोमर, आकाश, राजेश ने बताया कि मैदान में कीचड़ के कारण मेले का कारोबार तो प्रभावित हो ही रहा है, बल्कि दुकानों में जाने में परेशानी भी हो रही है।