फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   villagers of baxpat strike against post office

डाकघर के तबादले पर बगावत में उतरे ग्रामीण

Mon, 09 Jan 2017 10:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर)
ब्यूरो/अमर उजाला,शिलाई (सिरमौर) Updated Mon, 09 Jan 2017 10:54 PM IST
विज्ञापन
villagers of baxpat strike against post office
पोस्टआफिस का लोगो - फोटो : फाइल

शिलाई (सिरमौर)। शिलाई उपमंडल की पंचायत कोटा पाब के गांव हरलोग में खुले डाकघर को कोटा पाब ले जाने के फैसले के खिलाफ ग्रामीण बगावत पर उतर आए हैं। स्थानीय ग्रामीणों ने धमकी दी है कि यदि विभाग अपने फैसले पर अटल रहता है तथा हरलोग डाकघर की शाखा को कोटा पाब शिफ्ट कर देता है तो मामले को अदालत में ले जाया जाएगा।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने इस बाबत डाकघर विभाग के उच्चाधिकारियों को एक फैक्स भी भेजा है, जिसमें उन्होंने हरलोग गांव से डाकघर को कोटा पाब न ले जाने की अपील की है। क्षेत्र के ग्रामीण रमेश चंद, खजान सिंह, नैन सिंह, केदार सिंह, जगदीश चंद, उजागर सिंह, बलबीर सिंह, तुलसी राम आदि ग्रामीणों ने बताया कि ग्रामीण पोस्टमास्टर अपने सुविधा के चलते हरलोग गांव में खुले डाकघर को कोटा पाब ले जाने का प्रयास कर रहा है। ग्रामीण पोस्टमास्टर स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों एवं विभागीय उच्चाधिकारियों को लगातार इस मामले में बरगला रहा है जिसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने बताया कि उक्त ग्रामीण पोस्टमास्टर पहले भी डाकघर को कोटा पाब ले गया था। ग्रामीणों के भारी विरोध के कारण इसे वापिस लाना पड़ा था। एक बार फिर से ग्रामीण पोस्टमास्टर डाकघर की इस शाखा को कोटापाब ले जाने की तैयारी कर रहा है जो कि सही नहीं है। ग्रामीणों ने बताया कि हरलेाग में सड़क, बिजली, पानी की सुविधा के साथ-साथ बीएसएनएल कनेक्टिविटी भी है। ऐसे में यहां से डाकघर को ले जाने का कोई कारण नहीं रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 ग्रामीणों ने कहा कि यदि फिर भी डाकघर की शाखा को कोटा पाब ले जाया जाता है तो ग्रामीण मामले को अदालत में ले जाने के लिए मजबूर होंगे। स्थानीय ग्रामीणों ने डाकघर विभाग के उच्चाधिकारियों से डाकघर की शाखा को हरलोग में ही रहने देने की मांग की है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed