फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vehicle operators fined one lakh for illegal mining

Sirmour News: अवैध खनन करने पर वाहन संचालकों पर ठोका एक लाख का जुर्माना

Fri, 03 Mar 2023 12:31 AM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 03 Mar 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Vehicle operators fined one lakh for illegal mining
पांवटा क्षेत्र में अवैध खनन के दौरान जब्त किया गया ट्रैक्टर। संवाद
पांवटा साहिब (सिरमौर)। वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा साहिब की अगुवाई में टीमों ने अवैध खनन पर कार्रवाई करते हुए चार वाहन संचालकों से 1,02,790 रुपये का जुर्माना वसूला। विभाग की इस कार्रवाई के दौरान वाहन चालकों में हड़कंप मच गया। वन विभाग ने भूपपुर और कुंजा मतरालियों में ये कार्रवाई अमल में लाई।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार वन में वन परिक्षेत्र अधिकारी पांवटा विनय कुमार, खंड अधिकारी सुमंत कुमार, वन रक्षक अनवर, संदीप, रतन, वन कर्मी कीर्तन एवं श्यामलाल की टीम ने भूपपुर और कुंजा मतरालियों क्षेत्र में नाके लगाए थे।
विज्ञापन

इस दौरान दो ट्रैक्टरों और दो ट्रकों में खनन सामग्री बरामद की गई। इस खनन सामग्री का कोई भी दस्तावेज पेश नहीं कर सके। लिहाजा, विभाग ने तुरंत इन वाहनों के संचालकों पर कार्रवाई कर जुर्माना ठोका। डीएफओ पांवटा साहिब ऐश्वर्य राज ने मामले की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के खिलाफ मुहिम जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed