फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Contribute to building a better society by becoming a responsible citizen: Bhagmal Thakur

जिम्मेदार नागरिक बनकर बेहतर समाज के निर्माण में दें योगदान : भागमल ठाकुर

Fri, 25 Sep 2026 11:49 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Fri, 25 Sep 2026 11:49 AM IST
विज्ञापन
Contribute to building a better society by becoming a responsible citizen: Bhagmal Thakur
पुलिस की पाठशाला-सचित्र
विज्ञापन



छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं में अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से पुलिस की पाठशाला कार्यक्रम का आयोजन।

कार्यक्रम में कमांडेंट भागमल ठाकुर (आईपीएस) ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों, यातायात नियमों की जानकारी और साथ ही उनको कॅरिअर बनाने के लिए महत्वपूर्ण टिप्स दिये। अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से कमांडेंट को स्मृतिचिह्न , डायरी देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान डिप्टी कमांडेंट प्रवीर ठाकुर भी मौजूद रहे।

अमर उजाला फाउंडेशन की ओर से छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं के पुस्तकालय के लिए अमर उजाला ईयर बुक की साल 2025 व 2026 की प्रतियां भी प्रदान की गई।

------

जिसने सिगरेट और बीयर पी ली वो दूसरे नशों के चुंगल में भी फंसेगा ही

कमांडेंट भागमल ठाकुर (आईपीएस) ने कहा कि नशे की शुरूवात सिगरेट-बीड़ी और बीयर से ही होती है। जिसने ये नशा कर लिया वह दूसरे नशे भी करेगा। लोग आजकल चिट्टे का नशा भी कर रहे हैं, ये इतना खतरनाक और महंगा नशा है कि जिसने एक बार चख लिया, उसकी वापसी का कोई रास्ता नहीं। उन्होंने विद्यार्थियों से अच्छी संगत चुनने, नियमित पढ़ाई और अभ्यास करने, नौकरी के पीछे न भागकर एक अच्छा नागरिक बनने के लिए भी प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि सभी को एक जिम्मेदार नागरिक बनकर बेहतर समाज के निर्माण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने छात्राओं से आह्वान किया कि यदि कोई परेशान करे तो उसकी उसी समय शिकायत करें। चुप न रहें, चुप्पी आगे चलकर बड़े अपराध को जन्म देती है।
विज्ञापन


-----

सवाल-जवाब

शहबाज मलिक : मीडिया को गोदी मीडिया क्यूं कहते हैं..

उत्तर: हर सिक्के के दो पहलू होते हैं। सोशल मीडिया के दौर में खबरें बहुत तेजी से लोगों तक पहुंच रही हैं। अधिकतर नकली खबरें ही होती हैं। बावजूद इसके प्रिंट मीडिया आज भी निष्पक्षता से ग्राउंड लेबल पर रिर्पोटिंग कर रहा है। प्रिंट मीडिया की खबरें प्रमाणिक होती है। जिसे चेलेंज भी किया जा सकता है। पाठक पर निर्भर करता है कि वो खबरें प्राप्त करने के लिए कौन सा जरिया इस्तेमाल करता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

साक्षी : मीडिया वाले पुलिस को ही क्यूं टारगेट करते हैं

उत्तर: मीडिया तत्थों के आधार पर ही कुछ कहता या लिखता है। यदि पुलिस ने गलत किया है तो उसे प्रमुखता से समाज के सामने रखता है, लेकिन पुलिस जो अच्छे कार्य कर रही है, उसे भी प्रमुखता से ही लोगों के सामने लाता है। मीडिया जानबूझकर कभी किसी को टारगेट नहीं करता।


---

पूनम : आईपीएस बनना हो तो क्या करें..

उत्तर: आईपीएस अधिकारी बनने के लिए सबसे पहले 12वीं के बाद किसी भी विषय में ग्रेजुएशन पूरी करें। इसके बाद, संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा पास करनी होती है, जो तीन चरणों (प्रीलिम्स, मेन्स, इंटरव्यू) में होती है। स्कूल के दिनों से ही सामान्य ज्ञान मजबूत करने के लिए रोजाना समाचार पत्र पढ़ने की आदत डालें और शारीरिक फिटनेस पर ध्यान देना शुरू कर दें।

---संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed