{"_id":"6ab5093fb1489764c4089d18","slug":"people-objected-to-bringing-a-jcb-into-nahan-market-nahan-news-c-177-1-ssml1028-189770-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन बाजार में जेसीबी लाने पर लोगों ने जताई आपत्ति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन बाजार में जेसीबी लाने पर लोगों ने जताई आपत्ति
Fri, 25 Sep 2026 12:56 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
Updated Fri, 25 Sep 2026 12:56 PM IST
विज्ञापन
स्कूल की छुट्टी के समय बढ़ी परेशानी, संकरे मार्ग पर थमी आवाजाही
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन(सिरमौर)। दिल्ली गेट बाजार में भवन निर्माण कार्य के दौरान जेसीबी मशीन लाने पर स्थानीय लोगों ने आपत्ति जताई है। वीरवार दोपहर करीब तीन बजे निर्माण कार्य के बाद जेसीबी को बाजार से बाहर ले जाया जा रहा था। इस दौरान संकरे मार्ग पर आवाजाही प्रभावित हो गई। इसी समय स्कूलों की छुट्टी होने के कारण बच्चों और अन्य राहगीरों को भी परेशानी का सामना करना पड़ा।
स्थानीय निवासी गगन ने बताया कि दिल्लीगेट बाजार में दिन के समय भारी वाहनों की आवाजाही पर पाबंदी है। इसके बावजूद जेसीबी जैसे भारी वाहन बाजार में लाए जा रहे हैं। इससे बाजार के संकरे मार्ग पर यातायात प्रभावित होने के साथ लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। उन्होंने प्रशासन से बाजार में भारी वाहनों की आवाजाही पर प्रभावी निगरानी रखने और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ उचित कार्रवाई करने की मांग की है।