फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   VEGETABLE RATE GROW HIGH

मंडी में लोकल सब्जी सस्ती, बाहर आते ही मंहगी

Sat, 30 Jan 2016 08:16 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर Updated Sat, 30 Jan 2016 08:16 PM IST
विज्ञापन
VEGETABLE RATE GROW HIGH

 सब्जी मंडी पांवटा में सब्जियों के रेट कम है जबकि मंडी के बाहर आते ही फुटकर विक्रेता उसे ऊंचे दामों पर बेच रहे हैं जिसपर खाद्य आपूर्ति विभाग का कोई नियंत्रण नहीं है।

विज्ञापन


सब्जियाें के भाव मंडी में तो काफी कम हैं लेकिन इससे कोई राहत लोगों को नहीं मिल पाई है। मंडी के बाहर लोगों को अभी भी फुटकर रेट पर सब्जी महंगी ही मिल रही है। जबकि व्यापारियों की मानें तो सब्जियों के दाम कम हुए हैं लेकिन रेहड़ी-फड़ी वालों के रेट से आज भी आम जनता का बजट बिगड़ रहा है।
विज्ञापन



शहर में रेहड़ी आदि लगाकर गली मोहल्ले में सब्जी बेचने वाले अधिकांश सब्जी विक्रेता सब्जियों को उसी रेट पर बेच रहे हैं, जिस रेट पर अब से दो-तीन सप्ताह पहले बेची जा रही थी। फुटकर रेट पर प्याज अभी भी 20-25 रुपये प्रति किलोग्राम के हिसाब से बेचा जा रहा है। जबकि मंडी में थोक रेट पर प्याज 10 रुपये प्रति किलोग्राम तक हो गया है। पांच रुपये किलोग्राम वाली गोभी 10-12 रुपये प्रति किलो ग्राम ही बिक रही है। मंडी में लौकी 8-10 रुपये है, लेकिन मंडी के बाहर फुटकर रेट पर लौकी अभी भी 20-25, अदरक 60-70, खीरा 35-40, भिंडी 65-70, कद्दू 20-30, मूली 8-10, गाजर 15-20, फ्रांसबीन 40-50, पालक 15, मैथी 20-25, धनियां 10-15, मटर 35-40, शिमला मिर्च 40, आलू 8-10, प्याज 20-25, बेंगन 20, मशरूम 80 रुपये प्रति किलो ही बेचे जा रहे हैं। ऐसे में ग्राहकों को भी अपनी जेबें खूब ढीली करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बाक्स
बाजार में खीरा भी बड़ी उछाल के साथ पहुंच रहा है। कुछ दिन पूर्व खीरा 15-20 रुपये किलो तक बिक रहा था लेकिन अब 35-40 रुपये किलो बिक रहा है। हरी सब्जियों में भिंडी, फ्रांसबीन का भी यही हाल है। फुटकर रेट में भिंडी 65 तथा अदरक 60 तथा फ्रांसबीन 40-50 रुपये किलो तक बिक रही है। इन्हें लेने के लिए गृहिणियों को भी जेबें ढीली करनी पड़ रही है।

खाद्य एवं आपूर्ति विभाग के निरीक्षक श्याम भाटियां ने पुष्टि करते हुृए कहा कि स्थानीय सब्जियों के बाहर से दाम कम हुए हैं। समय-समय पर मंडियों के दाम की तर्ज पर बाहरी रेड़ी फड़ी वाले की रेट लिस्टें भी खंगाली जाती हैं।  

-----

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed