{"_id":"6a8c3866f9aa84938e0b61e4","slug":"janmashtami-will-be-celebrated-in-all-temples-on-september-4-nahan-news-c-177-1-ssml1030-186929-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सभी मंदिरों में चार सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सभी मंदिरों में चार सितंबर को मनाई जाएगी जन्माष्टमी
विज्ञापन
सनातन धर्म सभा पांवटा साहिब इकाई समेत विभिन्न मंदिरों वी धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधि संयुक्त
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा में 23 सितंबर को निकलेगी भगवान वामन शोभायात्रा
बद्रीपुर शिव मंदिर से विश्वकर्मा चौक होकर गीता भवन से यमुनाघाट पहुंचेगी शोभायात्रा
श्री सनातन धर्म सभा की बैठक में पुजारी और प्रतिनिधियों ने लिया फैसला
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। क्षेत्र के सभी मंदिरों में चार सितंबर को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का आयोजन किया जाएगा। 23 सितंबर को भगवान वामन द्वादशी के अवसर पर भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा बद्रीपुर शिव मंदिर से दोपहर दो बजे शुरू होगी और श्री अग्रसेन चौक, श्री परशुराम चौक, श्री विश्वकर्मा मंदिर, गीता भवन मंदिर होते हुए यमुनाघाट पहुंचेगी। यह निर्णय गीता भवन पांवटा साहिब में आयोजित श्री सनातन धर्म सभा की बैठक में लिया गया।
बैठक में श्री सनातन धर्म सभा के पदाधिकारियों के अलावा धार्मिक संस्थाओं के प्रतिनिधियों और मंदिरों के पुजारियों ने भाग लिया। सभी मंदिरों के प्रधानों और पुजारियों तथा धार्मिक संस्थाओं के पदाधिकारियों ने सर्वसम्मति से भगवान वामन द्वादशी महोत्सव धूमधाम से मनाने का निर्णय लिया।
शोभायात्रा में धर्मध्वजा के पीछे श्रद्धालु कीर्तन करते हुए बैंड-बाजे के साथ चलेंगे। शोभायात्रा बद्रीपुर से श्री अग्रसेन चौक, श्री परशुराम चौक और श्री विश्वकर्मा मंदिर पहुंचेगी। यहां विभिन्न मंदिरों से सजी हुई पालकियां सेवकों द्वारा कंधों पर उठाकर गीता भवन मंदिर लाई जाएंगी। गीता भवन में श्री सनातन धर्म सभा की ओर से सभी पालकियों का स्वागत किया जाएगा। इसके बाद शोभायात्रा मुख्य बाजार और श्री वाल्मीकि चौक होते हुए मां यमुना के तट पर पहुंचेगी।
विज्ञापन
यमुना तट पर नौका विहार और भव्य आतिशबाजी का आयोजन किया जाएगा। शोभायात्रा श्री राधा-कृष्ण हनुमान मंदिर परिसर में पहुंचेगी, जहां भव्य आरती होगी। इसके अलावा यमुना तट पर नवनिर्मित धर्मशाला में विशाल भंडारे का आयोजन भी किया जाएगा।
श्री सनातन धर्म सभा के प्रधान रजनीश गुप्ता, महासचिव दिनेश गुप्ता, कोषाध्यक्ष मुकेश गुप्ता, राकेश कुमार, मयंक महावर, विकास वालिया, अजय सन्सरवाल, मयंक सिंघल, नरेश अग्रवाल, नीरज गुप्ता, पदम गर्ग, अश्वनी शर्मा, नीरव गुप्ता, मोहन गर्ग, अरविंद बंसल, मनोज शर्मा, किरण पंडित, कमल धीमान सहित समिति के सदस्यों और पुजारियों ने कार्यक्रम की जानकारी दी।