फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Vandana from Nahan will represent Himachal at the National Integration Camp.

Sirmour News: राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगी नाहन की वंदना

Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिरमौर Updated Sun, 18 Oct 2026 12:09 AM IST
विज्ञापन
Vandana from Nahan will represent Himachal at the National Integration Camp.
राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करने वाली संस्कृत कॉलेज की छात्रा वंदना।
रोहतक में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होगा एनएसएस शिविर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। गोरक्षनाथ राजकीय संस्कृत महाविद्यालय नाहन की छात्रा वंदना रोहतक में 21 से 27 अक्तूबर तक आयोजित होने वाले राष्ट्रीय एकता शिविर में हिमाचल प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगी। महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित यह शिविर युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अंतर्गत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) की ओर से आयोजित किया जा रहा है।

शिविर की थीम ‘यूथ फॉर माई भारत एंड यूथ फॉर डिजिटल लिटरेसी’ है। महाविद्यालय की एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी डॉ. विनिता पाल ने बताया कि शिविर में विद्यार्थियों को राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव, सांस्कृतिक विविधता और डिजिटल साक्षरता को समझने का अवसर मिलेगा। विभिन्न राज्यों के युवाओं से संवाद के जरिए उनके व्यक्तित्व विकास, नेतृत्व क्षमता और आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा। महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. नरेश शर्मा ने वंदना को बधाई देते हुए शिविर में हिमाचल प्रदेश और महाविद्यालय का प्रतिनिधित्व करने के लिए शुभकामनाएं दीं। महाविद्यालय परिवार ने भी उनकी उपलब्धि पर प्रसन्नता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed