{"_id":"66db0822acf09411fe03c92f","slug":"under-14-khelkood-in-bibi-jeet-kaur-school-nahan-news-c-177-1-ssml1030-131787-2024-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: हॉकी में सतौन, बास्केबॉल में गुरु नानक मिशन स्कूल टीम बनी चैंपियन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: हॉकी में सतौन, बास्केबॉल में गुरु नानक मिशन स्कूल टीम बनी चैंपियन
विज्ञापन
- छात्राओं की अंडर-14 जिला हॉकी में प्रथम बार ट्रॉफी कब्जाने वालीगिरिपार क्षेत्र के सतौन कि ट
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हॉकी में सतौन, बास्केबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल टीम बनी चैंपियन
गिरिपार की बेटियों ने किया हॉकी के नए युग का सूत्रपात : मायाराम कपूर
बीबी जीत कौर स्कूल मैदान में चल रही जिलास्तरीय छात्रा अंडर-14 स्पर्धा
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। बीबी जीत कौर स्कूल मैदान में छात्राओं की अंडर-14 खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है। इसके हॉकी मैच का फाइनल माजरा में खेला गया। फाइनल में लगातार दो वर्षों की विजेता मानपुर देवड़ा की सशक्त टीम को 6-0 से करारी शिकस्त देकर प्रथम बार हॉकी के खिताब पर कब्जा कर लिया है।
बीबी जीत कौर स्कूल के प्रधानाचार्य एवं खेल प्रतियोगिता प्रबंधक सचिव पदम सिंह पंवार ने कहा कि अंडर-14 छात्रा वर्ग खेलकूद प्रतियोगिता चल रही है जिसमें माजरा एस्ट्रोटर्फ मैदान में फाइनल मुकाबला हुआ।
सतौन टीम ने मानरपुर देवड़ा को 6-0 से हरा कर खिताब जीत लिया है। बास्केटबाल में गुरु नानक मिशन स्कूल टीम ने फाइनल में जामनीवाला को 35-12 से हरा कर ट्रॉफी कब्जा ली है। वहीं हैंडबाल फाइनल में कोटड़़ी व्यास की टीम ने कफोटा को कांटे की टक्कर में 9-8 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा जमाया है।
विज्ञापन
शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के प्रधान माया राम कपूर व राज्य महासचिव रेखा ठाकुर ने कहा कि गिरिपार की सतौन टीम ने हॉकी में नए युग का सूत्रपात किया है। लगातार दो बार जिला चैंपियन रही मानपुर देवड़ा की सशक्त टीम को फाइनल में 6-0 से हरा कर हॉकी ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया है। जिला हॉकी में पिछले कुछ वर्षों से नघेता तथा मानपुर देवडा टीम का लगातार जीत का वर्चस्व रहा है। लगातार पिछले छह वर्षों से गिरिपार क्षेत्र कि सतौन हॉकी टीम फाइनल तक सफर तय करती रही। इस बार फाइनल मैच जीत दर्ज करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इसका श्रेय शारीरिक शिक्षक सतौन नरेश चौहान की कड़ी मेहनत को जाता है।
बाक्स..
बड़े उलटफेर पर सतौन टीम को दी बधाई
पांवटा साहिब(सिरमौर)। शारीरिक शिक्षक संघ जिला सिरमौर के प्रधान माया राम कपूर, राज्य महासचिव रेखा ठाकुर , राज्य वरिष्ठ उप प्रधान वीर चौहान, खेल अधिकारी धर्मपाल जिला कोषाध्यक्ष ईश्वर राणा, अनिल चौहान, जोगेंद्र सिंह ब्लॉक प्रधान सतौन, खुशी राम बंसल ब्लॉक प्रधान पांवटा बालक राम कपूर ने सतौन स्कूल टीम के कोच नरेश चौहान व छात्राओं को शानदार जीत पर बधाई दी है।
संवाद