फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   uco rseti meeting

Sirmour News: सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर मिले स्वीकृति

Wed, 24 Jun 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 24 Jun 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
uco rseti meeting
सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर मिले स्वीकृति
विज्ञापन

-उपायुक्त ने ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय जागरूकता बढ़ाने के दिए निर्देश
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान (यूको आरसेटी) की जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की त्रैमासिक बैठक बुधवार को नाहन में उपायुक्त प्रियंका वर्मा की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में वार्षिक ऋण योजना 2025-26 के तहत मार्च 2026 को समाप्त तिमाही की प्रगति की समीक्षा की गई। इसके साथ ही राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन, प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना, प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम, प्रधानमंत्री जन-धन योजना, प्रधानमंत्री जन सुरक्षा योजना, वाईएस परमार विद्यार्थी ऋण योजना, महिला विकास निगम योजना तथा जिला उद्योग केंद्र द्वारा बैंकों को भेजे गए मामलों की स्थिति पर भी विस्तृत चर्चा हुई।
बैठक के दौरान उपायुक्त ने कृषि एवं कृषि आधारित क्षेत्रों में ऋण वितरण के निर्धारित लक्ष्यों को बेहतर ढंग से प्राप्त करने के निर्देश दिए। तिमाही के दौरान जिले में 339 वित्तीय साक्षरता शिविर आयोजित किए गए। उपायुक्त ने बैंकों को निर्देश दिए कि दूरदराज के ग्रामीण क्षेत्रों में भी वित्तीय जागरूकता शिविरों का नियमित आयोजन किया जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि कम आबादी वाले ग्रामीण क्षेत्रों में भी बैंकिंग सुविधाओं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। उन्होंने सभी बैंकों को निर्धारित ऋण वितरण लक्ष्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा करने के निर्देश देते हुए कहा कि इससे स्वरोजगार के अवसरों को बढ़ावा मिलेगा और अधिक लोग आर्थिक रूप से सशक्त बन सकेंगे। बैठक में बैंकिंग सुरक्षा व्यवस्था पर भी चर्चा की गई। उपायुक्त ने सभी बैंकों को एटीएम तथा बैंक परिसरों में पर्याप्त सुरक्षा प्रबंध सुनिश्चित करने और सीसीटीवी कैमरों का बैकअप कम से कम छह माह तक सुरक्षित रखने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बैंकों से आग्रह किया कि सरकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्र लाभार्थियों के आवेदनों को प्राथमिकता के आधार पर स्वीकृति प्रदान कर उदारतापूर्वक ऋण उपलब्ध करवाया जाए। उन्होंने कहा कि जब भी आरसेटी द्वारा प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएं, तब संबंधित विभाग अपने-अपने स्वरोजगार एवं आजीविका संवर्धन कार्यक्रमों की जानकारी प्रशिक्षुओं को अवश्य उपलब्ध करवाएं, ताकि वे विभिन्न सरकारी योजनाओं का लाभ उठा सकें।
यूको ग्रामीण स्वरोजगार प्रशिक्षण संस्थान की निदेशक नवजोत कौर ने बताया कि जनवरी 2026 से अप्रैल 2026 के बीच संस्थान द्वारा आयोजित विभिन्न प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से 358 युवक-युवतियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।
बैठक का संचालन करते हुए अग्रणी जिला प्रबंधक सिरमौर सनोज कुमार सिंह ने तिमाही प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। उन्होंने उपायुक्त को आश्वस्त किया कि विभिन्न सरकारी योजनाओं के अंतर्गत बैंकों को सौंपे गए लक्ष्यों को पूरा करने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे।

बैठक में भारतीय रिजर्व बैंक के एलडीओ राहुल जोशी, नाबार्ड के एजीएम विक्रम जीत सिंह, एलडीएम सनोज कुमार, उप निदेशक उद्यान डाॅ. एसके. बख्शी, उप निदेशक कृषि साहिब सिंह, जिला कार्यक्रम अधिकारी आईसीडीएस पवन कुमार, प्रधानाचार्य आईटीआई नाहन अशरफ अली सहित विभिन्न विभागों एवं बैंकों के अधिकारी और प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed