फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two died in raod accident

Sirmour News: खाई में गिरी कार<bha>;</bha> एक की मौत, चालक घायल

Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
two died in raod accident
हरिपुरधार-रोनहाट सड़क पर शालना मोड़ के समीप हुआ हादसा
विज्ञापन

-पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन कीशुरू
संवाद न्यूज एजेंसी
हरिपुरधार/संगड़ाह (सिरमौर)। उपमंडल संगड़ाह के अंतर्गत आने वाले हरिपुरधार-रोनहाट मार्ग पर एक दर्दनाक सड़क हादसे में 26 वर्षीय युवक की जान चली गई, जबकि चालक गंभीर रूप से घायल हुआ है। हादसा शालना मोड़ से करीब एक किलोमीटर आगे पेश आया, जहां एक ऑल्टो कार अनियंत्रित होकर करीब 100 मीटर गहरी खाई में जा गिरी। पुलिस ने लापरवाही से वाहन चलाने का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक कार को वीरेंद्र सिंह पुत्र बहादुर सिंह निवासी जामना चला रहा था। उसके साथ गांव का ही जगदीश पुत्र रामसा राम (26) भी सवार था। वीरेंद्र अपने चाचा केदार सिंह से कार लेकर जामना के लिए निकला था। रात करीब 3:30 बजे वीरेंद्र ने दुर्घटना की सूचना अपने परिजनों को फोन पर दी। सूचना मिलते ही परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने देखा कि कार मुख्य सड़क से करीब 100 मीटर नीचे खाई में दुर्घटनाग्रस्त पड़ी थी। हादसे में जगदीश की मौके पर ही मौत हो चुकी थी, जबकि चालक वीरेंद्र सिंह घायल अवस्था में मिला। परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचित किया और राहत कार्य शुरू किया।
विज्ञापन

पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि यह हादसा चालक वीरेंद्र सिंह द्वारा वाहन को तेज रफ्तारी और लापरवाही से चलाने के कारण हुआ है। मोड़ पर नियंत्रण खोने की वजह से कार सीधे खाई में उतर गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना संगड़ाह में चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

.............


धौलाकुआं में अज्ञात वाहन ने व्यक्ति को कुचला, मौके पर ही मौत
-घटना को अंजाम देकर चालक वाहन सहित मौके से फरार
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब/धौलाकुआं (सिरमौर)। नेशनल हाईवे-7 चंडीगढ़-देहरादून पर धौलाकुआं स्थित पीएनबी बैंक के पास एक अज्ञात वाहन की टक्कर से एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा बुधवार रात का बताया जा रहा है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक की शिनाख्त और आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार एक रिसॉर्ट में बतौर मैनेजर तैनात परीक्षित शर्मा निवासी माजरा रात को ड्यूटी के बाद अपने घर लौट रहे थे। जब वह धौलाकुआं पीएनबी बैंक के पास पहुंचे, तो उन्होंने सड़क पर एक व्यक्ति को लहूलुहान हालत में पड़ा देखा। उन्होंने तुरंत अपनी कार रोकी और पुलिस को इसकी सूचना दी। सूचना मिलते ही थाना माजरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। जांच के दौरान पाया गया कि व्यक्ति सड़क पर उल्टा पड़ा था और उसे किसी अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मारी थी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि व्यक्ति ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा अज्ञात वाहन चालक द्वारा तेज रफ्तारी और लापरवाही से वाहन चलाने के कारण हुआ है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हालांकि, मृतक की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस आसपास के गांवों और थानों में संपर्क कर मृतक के बारे में जानकारी जुटा रही है। एसपी एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस ने इस संदर्भ में थाना माजरा में मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि फरार वाहन चालक का सुराग लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed