फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   two baby born in ambulance

Sirmour News: एक साथ बचीं तीन जानें, 108 में जुड़वा बच्चों का जन्म

Sun, 22 Oct 2023 11:30 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 22 Oct 2023 11:30 PM IST
विज्ञापन
two baby born in ambulance
ददाहू अस्पताल की 108 एंबुलेंस में जन्में जुड़वा बच्चों के साथ ईएमटी व नर्से। संवाद
सचित्र
विज्ञापन

एक साथ बचीं तीन जानें, 108 में जुड़वा बच्चों का जन्म
प्रसूता समेत दोनों नवजात ददाहू अस्पताल में उपचाराधीन
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। जीवनदायिनी 108 एंबुलेंस में रविवार सुबह एक महिला ने जुड़वा बच्चों को जन्म दिया। जच्चा-बच्चा पूरी तरह स्वस्थ बताए जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार सैनधार क्षेत्र की कमलाड़ निवासी 29 वर्षीय बीना देवी को प्रसव पीड़ा के दौरान सिविल अस्पताल ददाहू लाया जा रहा था। इस बीच शीतला गांव के समीप पहुंचने ही महिला की हालत नाजुक होने लगी। महिला की हालत खराब होती देख ईएमटी सीमा देवी ने सूझबूझ के साथ बीच रास्ते में ही एंबुलेंस को रुकवा कर पहला प्रसव कराया।
जबकि दूसरा प्रसव करवाने के लिए महिला और उसके अजन्मे बच्चे की स्थिति और नाजुक हो गई। दूसरा बच्चा गर्भ से बाहर नहीं आ रहा था। इसके बाद पायलट रविदत्त ने महिला को सुरक्षित सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाने का प्रयास किया लेकिन हालत ओर बिगड़ने पर चूली गांव के समीप फिर एंबुलेस रोकी गई जहां महिला ने दूसरे बच्चे को जन्म दे दिया।
विज्ञापन

महिला ने पहले लड़का शिशु को जन्म दिया, जबकि दूसरा लड़की है। प्रसव के बाद जच्चा-बच्चा तीनों को सुरक्षित सिविल अस्पताल ददाहू पहुंचाकर भर्ती किया गया है जहां तीनों की हालत सामान्य बनी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला के पति बिट्टू ने सफल प्रसव करवाने के लिए 108 कर्मियों का आभार व्यक्त किया है। सिविल अस्पताल ददाहू में जच्चा बच्चा तीनों का उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed