फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Two accused arrested with 19.44 grams of chitta in Chabahan, Nahan

Sirmour News: नाहन के चबाहां में 19.44 ग्राम चिट्टे के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Two accused arrested with 19.44 grams of chitta in Chabahan, Nahan
नाहन डिटेक्शन सेल ने कार से बरामद किया नशा और एक हजार रुपये
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। सिरमौर पुलिस की डिटेक्शन सेल ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए नाहन में चिट्टे की कथित सप्लाई करने जा रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों के कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) और एक हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। दोनों एक कार में नशीले पदार्थ की खेप लेकर कालाअंब से ददाहू की ओर जा रहे थे।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि डिटेक्शन सेल नाहन की टीम चबांहा के पास गश्त पर थी। इसी दौरान टीम को गुप्त सूचना मिली कि रोहित परमार निवासी ददाहू और निकुंज कुमार उर्फ भानु निवासी ददाहू कथित तौर पर आपसी मिलीभगत से ददाहू और आसपास के क्षेत्रों में चिट्टा (हेरोइन) बेचने का काम करते हैं। सूचना थी कि दोनों कार नंबर एचपी 63सी-2969 में चिट्टे की खेप लेकर कालाअंब की ओर से ददाहू जा रहे हैं।
विज्ञापन

सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए संदिग्ध वाहन को रोककर दोनों की तलाशी ली। तलाशी के दौरान उनके कब्जे से 19.44 ग्राम चिट्टा/हेरोइन और 1000 रुपये नकद बरामद हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसपी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। यह पता लगाने में जुटी है कि बरामद नशीला पदार्थ कहां से लाया गया था और इसे ददाहू व आसपास के क्षेत्रों में किन लोगों तक पहुंचाया जाना था। आरोपियों से पूछताछ के आधार पर नशे के नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों तक पहुंचने का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed