{"_id":"6ac3ae1517132e0d4006ba72","slug":"clash-between-owner-and-tenants-over-liquor-in-nahan-cross-fir-nahan-news-c-177-1-nhn1001-190802-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन में शराब को लेकर मालिक व किरायेदारों में झड़प, क्रास एफआईआर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन में शराब को लेकर मालिक व किरायेदारों में झड़प, क्रास एफआईआर
विज्ञापन
आधी रात किरायेदार के कमरे में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद, दोनों ने लगाए मारपीट में घायल होने के आरोप
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। शहर के अमरपुर मोहल्ले में दो पक्षों के बीच हुई मारपीट को लेकर पुलिस थाना नाहन में क्रॉस मामले दर्ज किए गए हैं। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर गाली-गलौच और मारपीट करने के आरोप लगाए हैं। एक पक्ष की शिकायत में चार लोगों के चोटिल होने की बात कही गई है, जबकि दूसरे पक्ष ने भी खुद और अपने साथियों के साथ मारपीट किए जाने के आरोप लगाए हैं। पुलिस ने दोनों शिकायतों के आधार पर मामले दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।
एसपी सिरमौर एनएस नेगी ने बताया कि पुलिस थाना नाहन में रामनाथ निवासी अमरपुर, नाहन ने शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के अनुसार रात करीब 11 बजे उसके निचले फ्लोर पर किरायेदार के कमरे में 4-5 लोग शराब पीकर जोर-जोर से गाली-गलौच कर रहे थे। रामनाथ के अनुसार, जब वह उन्हें समझाने गया तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोककर गला पकड़ा और मारपीट की। आरोप है कि उसकी पत्नी के साथ भी हाथापाई और गाली-गलौच की गई।
शिकायत के मुताबिक शोर सुनकर पड़ोसी विजय कुमार मौके पर पहुंचे तो आरोपियों ने उन पर भी हमला कर दिया। इस घटना में रामनाथ, विजय कुमार, संजय चावला और मनीष सैनी को चोटें आने की शिकायत की गई है।
विज्ञापन
वहीं, कामेश्वर कपूर निवासी ग्राम कांडो दुगाना ने भी पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायत के अनुसार वह अमरपुर मोहल्ला में अपने रूममेट सौरभ तोमर और दोस्तों सचिन व जगपाल के साथ कमरे में मौजूद था। रात करीब 11 बजे वे आपस में बातें कर रहे थे। आरोप है कि इसी दौरान पड़ोस के कुछ अनजान लड़के और मकान मालिक अचानक कमरे में आए तथा गाली-गलौच और मारपीट शुरू कर दी। कामेश्वर कपूर के अनुसार इस झड़प में उसे और उसके दोस्तों को चोटें आई हैं। एसपी ने बताया कि शिकायतों के आधार पर क्रास मामले दर्ज कर लिए गए हैं।