फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Man dies after swallowing poisonous substance, found unconscious in forest

Sirmour News: जहरीला पदार्थ निगलने के बाद व्यक्ति की मौत, जंगल में मिला बेसुध

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Man dies after swallowing poisonous substance, found unconscious in forest
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

धौलाकुआं (सिरमौर)। पांवटा विकासखंड की कुंडियों पंचायत के टोका नगला गांव में करीब 50 वर्षीय व्यक्ति ने जंगल में जहरीला पदार्थ निगल लिया। हालत बिगड़ने पर उसे पांवटा अस्पताल लाया गया, जहां से गंभीर स्थिति में रेफर किए जाने के बाद रास्ते में उसकी मौत हो गई।
एसपी एनएस नेगी ने बताया कि टोका नगला निवासी सोहन लाल जंगल में एलबीसी सिंचाई योजना के किनारे गए थे। वहां उन्होंने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ निगल लिया। जहर का असर शुरू होने के बाद सोहन लाल ने स्वयं इसकी सूचना पंचायत उपप्रधान तारिफ अली को दी और बताया कि उसने दवाई खा ली है। उपप्रधान ने इसकी जानकारी वार्ड सदस्य कमाल फातमा और पंचायत प्रधान रामेश्वर चौधरी को दी। इसके बाद परिजनों और पुलिस को सूचित किया गया।
विज्ञापन

पुलिस ने मौके पर पहुंचकर सोहन लाल को उपचार के लिए पांवटा अस्पताल पहुंचाया। हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले में जांच कर रही है कि व्यक्ति ने यह कदम क्यों उठाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed