{"_id":"6ac3afb2e71c9099f5093abc","slug":"constable-ajay-of-4th-irbn-stood-first-in-rifle-100-yard-standing-nahan-news-c-177-1-nhn1002-190804-2026-10-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में चौथी आईआरबीएन के कांस्टेबल अजय प्रथम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में चौथी आईआरबीएन के कांस्टेबल अजय प्रथम
विज्ञापन
छठी आईआरबीएन बटालियन धौलाकुआं में संपन्न हुई शूटिंग प्रतियोगिता में मुख्यातिथि के साथ विजेता प
धौलाकुआं में पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता का समापन
सात स्पर्धाओं में प्रथम रहे खिलाड़ी राष्ट्रीय प्रतियोगिता में दिखाएंगे दम
नवंबर में मानेसर में होगी अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट
संवाद न्यूज एजेंसी
धौलाकुआं/पांवटा साहिब (सिरमौर)। छठी भारतीय आरक्षित वाहिनी (आईआरबीएन) धौलाकुआं में आयोजित तीन दिवसीय एचपी पुलिस ड्यूटी मीट शूटिंग प्रतियोगिता-2026 संपन्न हो गई। प्रतियोगिता में हिमाचल पुलिस की विभिन्न इकाइयों और जिलों के करीब 70 निशानेबाजों ने हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले निशानेबाज नवंबर में एनएसजी ग्रुप सेंटर मानेसर में होने वाली 27वीं अखिल भारतीय पुलिस ड्यूटी मीट में हिमाचल का प्रतिनिधित्व करेंगे।
पिस्तौल स्पर्धा में छठी आईआरबीएन के विजय कुमार, कार्बाइन/एमपी-5 में तीसरी आईआरबीएन के एचसी हरीश और राइफल 100 यार्ड स्टैंडिंग में चौथी आईआरबीएन के कांस्टेबल अजय प्रथम रहे। 200 यार्ड नीलिंग में एचसी सुजीत, 300 यार्ड प्रोन में पीटीसी के कांस्टेबल पवार, 300 मीटर थ्री पोजीशन में पहली आईआरबीएन जुन्गा की एचसी आशा और 300 यार्ड स्नैप पोजीशन में दूसरी आईआरबीएन के एचसी अनिरुद्ध ने पहला स्थान हासिल किया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन और समापन समारोह की अध्यक्षता एचपी पुलिस शूटिंग क्लब के अध्यक्ष एवं कमांडेंट भाग मल (आईपीएस) ने की। उन्होंने प्रतिभागियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए पुलिस बल में निशानेबाजी के पेशेवर कौशल और अनुशासन को बनाए रखने पर जोर दिया।