Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   truck operator problem

Sirmour News: हिमाचल में डीजल के दामों और एंट्री टैक्स बढ़ोतरी तोड़ रही ट्रक ऑपरेटरों की कमर

Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 01 Apr 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
truck operator problem
नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर
ग्राउंड रिपोर्ट --
विज्ञापन

-बढ़ते टैक्स से किस्तें भरना हो रहा मुश्किल, पहले ही 30 प्रतिशत ही बचा है काम
-मांग, सरकार इस दिशा में करे पुर्नविचार
संजय कंवर
पांवटा साहिब (सिरमौर)। एक तरफ महंगाई की मार ट्रक ऑपरेटर्स पर भारी पड़ रही है, वहीं अब हिमाचल में सरकार की तरफ से बढ़ाया गया प्रवेश शुल्क भारी पड़ रहा है। इसके विरोध में ऑपरेटर्स सामने आ रहे हैं। ऑपरेटर्स ने सरकार से इस निर्णय पर पुनर्विचार करने करने की मांग उठाई है। उनका कहना है कि पहले ही काम 30 प्रतिशत बचा हुआ है। ऐसे में सरकार प्रवेश शुल्क में बढ़ोतरी कर ट्रक ऑपरेटरों की कमर तोड़ रही है।
सतौन ट्रक यूनियन के अध्यक्ष वीरेंद्र तोमर ने बताया कि ट्रक ऑपरेटर पहले ही महंगाई की मार झेल रहे हैं। डीजल की दरें पहले ही ज्यादा हैं। टोल प्लाजा पर इतने पैसे भरने पड़ रहे हैं कि उन्हें बचत कम हो रही है। ऐसे में किस्तें न भरने से कई ऑपरेटर की गाड़ियों को फाइनेंस कंपनी उठा रही है।
विज्ञापन

वीरेंद्र तोमर ने कहा कि बाजार में पहले ही काम 30 प्रतिशत रह गया है। ऐसे में दैनिक खर्च निकालना व परिवार का पालन पोषण करना मुश्किल हो रहा है। इन दिनों देश में गैस सिलिंडर की कमी के कारण ट्रक ड्राइवरों को रास्ते में सही से खाना तक नहीं मिल रहा है। 15 दिन पहले गुजरात गाड़ियां गई थीं, लेकिन ट्रकों के लिए डीजल सीमित दिया जा रहा है। इस कारण 15 दिनों से गाड़ियां रास्ते में खड़ी हैं। पहले ही ट्रक ऑपरेटर कई परेशानियों से जूझ रहे हैं अब हिमाचल सरकार ने प्रवेश शुल्क लगाकर ट्रक ऑपरेटर की कमर तोड़ने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ट्रांसपोर्टर नरेश तोमर का कहना है कि ट्रक ऑपरेटरों का देश के विकास में अहम योगदान है। इस लिए ट्रांसपोर्टर को जीवन रखने के लिए सरकार को छूट देनी चाहिए नहीं तो धीरे-धीरे ट्रांसपोर्टर का काम खत्म हो जाएगा।
सतौन ट्रक यूनियन के उपाध्यक्ष विशाल चौहान ने बताया कि ट्रांसपोर्टर से कई लोगों का रोजगार जुड़ा हुआ है। सरकार ने भारी भरकम टैक्स पहले ही लगा रखें है। टोल प्लाजा पर बहुत ज्यादा टैक्स लगता है। अब तो ट्रक की बैंक की किस्तें निकालना भी मुश्किल हो गया है। इसलिए सरकार को ट्रैक ऑपरेटर के लिए कुछ राहत देनी चाहिए।

अनिल शर्मा का कहना है कि सरकार पहले ही भारी भरकम टैक्स ले रही है। गाड़ियों का इंश्योरेंस भी इतना बढ़ा दिया है कि काम करना मुश्किल हो रहा है। इसके साथ-साथ सरकार प्रवेश शुल्क भी बढ़ा रही है। इस तरह ट्रांसपोर्टर काम कैसे करेगा?
संवाद

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

नरेश तोमर। ट्रक ऑपरेटर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed