{"_id":"7ecbda31497741b9320e1a5ae0e4c0ad","slug":"truck-block-road-five-hours-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक पलटने से 5 घंटे रहा हाईवे जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रक पलटने से 5 घंटे रहा हाईवे जाम
ब्यूरो/ अमर उजाला, सिरमाौर
Updated Sun, 28 Feb 2016 07:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पांवटा-नाहन हाईवे पर मारकंडा पुल से कुछ आगे रविवार तड़के एक रेत से भरा ट्रक सड़क के बीचों बीच पलट गया जिससे यातायात करीब 5 घंटे तक प्रभावित रहा। हालांकि कुछ वाहनों को वाया विक्रम बाग से कालाअंब भेजा गया। एएसपी विनोद कुमार धीमान ने कहा कि सुबह साढ़े आठ बजे ट्रक को सड़क से हटा कर हाईवे को खुलवा दिया गया था।
विज्ञापन
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मारंकडा पुल से आगे रात करीब तीन बजे एक 12 टायरों का ट्राला ट्रक संख्या-एचआर-67ए-1202 सड़क के बींचो बीच पलट गया जिससे यातायात जाम हो गया। ट्रक में रेता भरा हुआ था। सुबह करीब सात बजे जेसीबी मशीन से पलटे हुए ट्रक की पहले बजरी को हटाया गया फिर उसके बाद ट्रक को खींच कर सड़क किनारे किया गया। उसके बाद ही यातायात शुरू हो पाया।
विज्ञापन