{"_id":"6b058ee764a4c767530ed627","slug":"the-industries-departments-exhibition-secured-first-place-for-the-second-consecutive-time-nahan-news-c-177-1-nhn1002-194993-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: उद्योग विभाग की प्रदर्शनी लगातार दूसरी बार अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: उद्योग विभाग की प्रदर्शनी लगातार दूसरी बार अव्वल
विज्ञापन
रेणुकाजी मेले में प्रदर्शनियों का अवलोकन करते राज्यपाल। संवाद
उद्यान विभाग दूसरे और क्षेत्रीय परिवहन विभाग तीसरे स्थान पर रहा
संवाद न्यूज एजेंसी
ददाहू (सिरमौर)। श्री रेणुकाजी मेले में विभागीय प्रदर्शनियों में उद्योग विभाग की प्रदर्शनी ने लगातार दूसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया। मेले में करीब एक दर्जन विभागों ने प्रदर्शनियां लगाकर सरकारी योजनाओं, उपलब्धियों और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों की जानकारी दी। इनमें उद्योग विभाग की प्रदर्शनी को सर्वश्रेष्ठ आंका गया। उद्यान विभाग ने दूसरा और क्षेत्रीय परिवहन विभाग ने तीसरा स्थान हासिल किया।
मेले के समापन अवसर पर राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विजेता विभागों के अधिकारियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इससे पहले राज्यपाल ने विभागों की प्रदर्शनियों का अवलोकन किया। उन्होंने विभागों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी प्रदर्शनियों के माध्यम से आम लोगों को सरकारी योजनाओं और विभागीय गतिविधियों की जानकारी मिलती है।
जामना ने जीता वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब
ददाहू। मेले में पहली बार आयोजित वॉलीबॉल प्रतियोगिता का खिताब जामना की टीम ने अपने नाम किया। प्रतियोगिता में पूर्व सैनिक संगठन लीग संगड़ाह की टीम उपविजेता रही। राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने विजेता और उपविजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर शौर्य पदक विजेता पूर्व सैनिक कपिल देव को भी राज्यपाल ने शॉल और टोपी पहनाकर सम्मानित किया।