{"_id":"68a464a48fd3aef4c60e8011","slug":"tree-plantation-in-nahan-college-nahan-news-c-177-1-ssml1028-157522-2025-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: नाहन महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: नाहन महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन
विज्ञापन
नाहन कॉलेज परिसर में पौधरोपण कार्यक्रम के शुभारंभ पर बच्चे और कॉलेज स्टाफ। स्रोत: कॉलेज
नाहन महाविद्यालय में पौधरोपण अभियान का आयोजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। डॉ. वाईएस परमार राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय नाहन में वनस्पति विज्ञान विभाग, परिसर सौंदर्यीकरण एवं स्वच्छता समिति के संयुक्त तत्वाधान में पौधरोपण अभियान का आयोजन हुआ। इसका शुभारंभ प्राचार्य डॉ. विभव कुमार शुक्ला ने एक गुलाब का पौधा रोपित कर किया। इस दौरान मुख्य प्रवेश द्वार के खुले प्रांगण में गुलाब, एलोवेरा और सदाबहार के पौधों का रोपण किया गया।
इस गतिविधि में लगभग 50 छात्र-छात्राओं ने सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण भागीदारी की। विद्यार्थियों ने न केवल पौधरोपण किया, अपितु परिसर में उगी हुई खरपतवारों का उन्मूलन भी किया, जिससे महाविद्यालय परिसर और अधिक स्वच्छ, हरित एवं आकर्षक बन सका।
कार्यक्रम की संयोजक प्रो. धनमंती कंडासी रहीं। इस अवसर पर डॉ. जाहिद अली मलिक, प्रो. नवदीप शाह, रवि, चंचल, उप-प्राचार्य डॉ. देवराज शर्मा की गरिमामयी उपस्थिति रही। सभी अतिथियों ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता तथा प्राकृतिक संतुलन के प्रति सजग एवं जागरूक रहने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
-- -- संवाद