{"_id":"6aae8f9e8c564b809e04a9dc","slug":"tree-plantation-in-kishankot-nahan-news-c-177-1-nhn1001-189347-2026-09-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: सेवा संकल्प अभियान के तहत किशनकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: सेवा संकल्प अभियान के तहत किशनकोट में भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
-पर्यावरण संरक्षण सरकार या विभाग की जिम्मेदारी नहीं, प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व : चौधरी
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा से राष्ट्रसेवा के तहत भाजपा पांवटा साहिब के दोनों मंडलों की ओर से ग्राम पंचायत अजोली के किशनकोट में वन भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अभियान के दौरान 700 पौधों का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पौधरोपण के साथ इनके नियमित संरक्षण और देखभाल को भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार व रमेश तोमर, चरणजीत सिंह चौधरी, वन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार, कर्मचारी सुभाष चौधरी, अविनाश सैनी, राहुल चौधरी, नवनीत चौधरी, सुरेश सैनी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल कुमार, अविनाश झाबा, सुशील भंडारी, तरनजीत सिंह गिल, अशोक शर्मा, तिरुपति कंपनी के कर्मचारी, वन समिति किशनकोट के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
पुरुवाला (सिरमौर)। सेवा संकल्प अभियान जनसेवा से राष्ट्रसेवा के तहत भाजपा पांवटा साहिब के दोनों मंडलों की ओर से ग्राम पंचायत अजोली के किशनकोट में वन भूमि पर पौधरोपण अभियान चलाया गया। विधायक एवं पूर्व मंत्री सुखराम चौधरी के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने अभियान के दौरान 700 पौधों का पौधरोपण किया।
इस अवसर पर सुखराम चौधरी ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण केवल सरकार या किसी विभाग की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक व्यक्ति का सामूहिक दायित्व है। उन्होंने कहा कि पौधरोपण आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ हवा, हरियाली और स्वस्थ पर्यावरण की नींव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों से पौधरोपण के साथ इनके नियमित संरक्षण और देखभाल को भी सुनिश्चित करने का आह्वान किया।
विज्ञापन
अभियान में भाजपा मंडल अध्यक्ष हितेंद्र कुमार व रमेश तोमर, चरणजीत सिंह चौधरी, वन विभाग के अधिकारी सुरेंद्र कुमार, कर्मचारी सुभाष चौधरी, अविनाश सैनी, राहुल चौधरी, नवनीत चौधरी, सुरेश सैनी, पूर्व प्रधान नरेंद्र कुमार, प्रधान कांता देवी, उपप्रधान अनिल कुमार, अविनाश झाबा, सुशील भंडारी, तरनजीत सिंह गिल, अशोक शर्मा, तिरुपति कंपनी के कर्मचारी, वन समिति किशनकोट के सदस्य और स्थानीय लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन