{"_id":"6ab9183fbac73e2483005454","slug":"tree-plantation-in-kalabag-nahan-news-c-177-1-ssml1028-190096-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: युवाओं ने किया पौधरोपण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: युवाओं ने किया पौधरोपण
विज्ञापन
क्षेत्र में पौधरोपण अभियान के अंतर्गत नवयुवक मंडल कालाबाग के सदस्य। स्रोत: संगठन
नवयुवक मंडल कालाबाग ने चलाया स्वच्छता अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़(सिरमौर)। मेरा भारत युवा कार्यक्रम सिरमौर के सौजन्य से चलाए जा रहे पखवाड़ा अभियान के तहत नवयुवक मंडल कालाबाग द्वारा स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवयुवक मंडल कालाबाग द्वारा यह अभियान चार अक्तूबर तक जारी रखा जाएगा।
अभियान के समापन अवसर पर देवठी मझगांव में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला कबड्डी, महिला रस्सा-कस्सी, महिला मटका फोड़ और पुरुष रस्सा-कस्सी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
नवयुवक मंडल कालाबाग के अध्यक्ष जीत सिंह, उपप्रधान कमलेश, सचिव राजेश के अलावा सदस्य जयसूर्या, रविंदर, सुरेंद्र, ख्याली राम, जयप्रकाश, रंजीत, संजय, विनीत, विनोद, सुदेश एवं सागर ने क्षेत्रवासियों और युवाओं से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।-- -- -- -- --
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
राजगढ़(सिरमौर)। मेरा भारत युवा कार्यक्रम सिरमौर के सौजन्य से चलाए जा रहे पखवाड़ा अभियान के तहत नवयुवक मंडल कालाबाग द्वारा स्वच्छता अभियान एवं पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए। नवयुवक मंडल कालाबाग द्वारा यह अभियान चार अक्तूबर तक जारी रखा जाएगा।
अभियान के समापन अवसर पर देवठी मझगांव में एक दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा। प्रतियोगिता में महिला कबड्डी, महिला रस्सा-कस्सी, महिला मटका फोड़ और पुरुष रस्सा-कस्सी सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी।
विज्ञापन
नवयुवक मंडल कालाबाग के अध्यक्ष जीत सिंह, उपप्रधान कमलेश, सचिव राजेश के अलावा सदस्य जयसूर्या, रविंदर, सुरेंद्र, ख्याली राम, जयप्रकाश, रंजीत, संजय, विनीत, विनोद, सुदेश एवं सागर ने क्षेत्रवासियों और युवाओं से अभियान में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है।
विज्ञापन