{"_id":"6ab919551869f8408308be5f","slug":"jaat-samaj-meeting-nahan-news-c-177-1-ssml1030-190092-2026-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sirmour News: पातलियों गुरुद्वारा साहिब में 11 अक्तूबर को जुटेगा जाट समाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sirmour News: पातलियों गुरुद्वारा साहिब में 11 अक्तूबर को जुटेगा जाट समाज
विज्ञापन
अखिल भारतीय जाट महासभा के हिमाचल प्रभारी समेत पदाधिकारी होंगे शामिल
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ होगा चुनाव, तैयारियों के लिए 13 सदस्यीय कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में रविवार को जाट समाज की बैठक आयोजित हुई। पंचायत प्रधान सरदार मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांवटा साहिब क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जाट समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 11 अक्तूबर 2026 को पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जाट समाज का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि सम्मेलन में अखिल भारतीय जाट महासभा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के आयोजन और क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संगठन की कार्यकारिणी गठित करने के लिए 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की देखरेख में सम्मेलन की तैयारियां की जाएंगी। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
विज्ञापन
बैठक में बस यूनियन प्रधान बलविंदर सिंह, भूंगरनी पंचायत प्रधान तजिंदर सिंह, निर्मल सिंह पतलियों, बीकेयू स्थानीय इकाई के प्रधान जसविंदर सिंह बिलिंग, सतविंदर सिंह हरिपुर, किसान सभा से गुरविंदर सिंह गोपी और भट्टांवली पंचायत के उपप्रधान कामा भाई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने विचार रखे।-- -- -- -- --
विज्ञापन
प्रदेश कार्यकारिणी के गठन के साथ होगा चुनाव, तैयारियों के लिए 13 सदस्यीय कमेटी गठित
संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। ग्राम पंचायत पातलियों स्थित गुरुद्वारा साहिब परिसर में रविवार को जाट समाज की बैठक आयोजित हुई। पंचायत प्रधान सरदार मोहन सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में पांवटा साहिब क्षेत्र के विभिन्न गांवों से जाट समाज के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक में 11 अक्तूबर 2026 को पातलियों गुरुद्वारा साहिब के प्रांगण में जाट समाज का सम्मेलन आयोजित करने का निर्णय लिया गया।
मीडिया प्रभारी गुरविंदर सिंह गोपी ने बताया कि सम्मेलन में अखिल भारतीय जाट महासभा के हिमाचल प्रदेश प्रभारी समेत अन्य पदाधिकारी भी शामिल होंगे। सम्मेलन के दौरान अखिल भारतीय जाट महासभा हिमाचल प्रदेश की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। इसके साथ ही नई कार्यकारिणी के चुनाव भी करवाए जाएंगे।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि सम्मेलन के आयोजन और क्षेत्र के विभिन्न गांवों में संगठन की कार्यकारिणी गठित करने के लिए 13 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी की देखरेख में सम्मेलन की तैयारियां की जाएंगी। बैठक में मौजूद प्रतिनिधियों ने सम्मेलन को लेकर अपने सुझाव भी रखे।
विज्ञापन
बैठक में बस यूनियन प्रधान बलविंदर सिंह, भूंगरनी पंचायत प्रधान तजिंदर सिंह, निर्मल सिंह पतलियों, बीकेयू स्थानीय इकाई के प्रधान जसविंदर सिंह बिलिंग, सतविंदर सिंह हरिपुर, किसान सभा से गुरविंदर सिंह गोपी और भट्टांवली पंचायत के उपप्रधान कामा भाई समेत अन्य गणमान्य लोगों ने विचार रखे।