फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   tipper without permit

Sirmour News: बिना परमिट और प्रदूषण प्रमाण पत्र के चल रहा था हादसे में शामिल टिपर

Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
tipper without permit
-आरटीओ सिरमौर की वाहन के दस्तावेजों की जांच के बाद हुआ खुलासा
विज्ञापन


-पांवटा में टिपर के यू टर्न लेते टक्कर में घायल हो गए थे तीन बाइक सवार

संवाद न्यूज एजेंसी

पांवटा साहिब (सिरमौर)। उपमंडल पांवटा साहिब की सड़कों पर बाहरी राज्यों के बेलगाम दौड़ते ट्रक और टिपर एक बार फिर हादसों की वजह बन रहे हैं। हाल ही में हुए एक सड़क हादसे के बाद जब संबंधित टिपर के दस्तावेजों की जांच की गई तो कई चौकाने वाले खुलासे सामने आए।

पुलिस थाना पांवटा साहिब क्षेत्र में 13 मार्च की रात करीब साढ़े दस बजे पातलियों स्थित पिकअप यूनियन के समीप भवन निर्माण सामग्री से लदे एक टिपर ने तेज रफ्तारी और लापरवाही से बिना देखे यू-टर्न लेते हुए मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में मोटरसाइकिल सवार तीन युवक घायल हो गए। घटना के बाद टिपर चालक वाहन को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया।
विज्ञापन


हादसे के बाद क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (आरटीओ) सोना चंदेल ने मामले का संज्ञान लेते हुए वाहन के दस्तावेजों की जांच करवाई। जांच में सामने आया कि संबंधित टिपर का न तो वैध परमिट था और न ही प्रदूषण नियंत्रण प्रमाण पत्र। इसके चलते वाहन का 15 हजार रुपये का चालान किया गया। जांच के दौरान यह भी पता चला कि इसी वाहन के सहायक क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय कालाअंब में करीब 1.20 लाख रुपये के चालान पहले से ही लंबित हैं। आरटीओ सोना चंदेल ने मामले की पुष्टि की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


स्थानीय लोगों का कहना है कि हरियाणा से भवन निर्माण सामग्री लेकर आने वाले कई ट्रक और टिपर अक्सर ओवरलोड होकर तेज रफ्तार से सड़कों पर दौड़ते हैं, जिससे आए दिन हादसों का खतरा बना रहता है। लोगों ने प्रशासन से ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed