फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   three bus services effected due to rain

Sirmour News: भारी बारिश से सराहां डिपो की तीन बस सेवाएं ठप, 12 पंचायतों के लोग परेशान

Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 25 Jul 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
three bus services effected due to rain
-सड़कों पर चिकनी मिट्टी और मलबा आने से परमाणु, नैना टिक्कर व मंडी खड़ाना रूट प्रभावित
विज्ञापन

-कॉलेज, आईटीआई, स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों और कर्मचारियों की बढ़ीं मुश्किलें
संवाद न्यूज एजेंसी
सराहां (सिरमौर)। पच्छाद उपमंडल में लगातार हो रही भारी बारिश का असर अब परिवहन व्यवस्था पर भी दिखाई देने लगा है। सराहां डिपो से संचालित तीन महत्वपूर्ण बस सेवाएं सड़कों पर चिकनी मिट्टी और मलबा आने के कारण बंद कर दी गई हैं। इससे क्षेत्र की करीब एक दर्जन पंचायतों के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
जानकारी के अनुसार, सराहां डिपो से चलने वाली सराहां-परमाणु-चंडीगढ़, सराहां-मेहंदो बाग-नैना टिक्कर और सराहां-मंडी खड़ाना मार्गों पर भारी बारिश के बाद सड़क पर चिकनी मिट्टी और मलबा जमा हो गया है। सड़कें फिसलन भरी होने के कारण यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए निगम ने इन मार्गों पर बसों का संचालन फिलहाल रोक दिया है।
विज्ञापन

बस सेवाएं बंद होने से क्षेत्र के लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो गई है। विशेष रूप से कॉलेज, आईटीआई और स्कूल जाने वाले विद्यार्थियों के अलावा विभिन्न सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को आने-जाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। कई लोगों को निजी वाहनों या वैकल्पिक साधनों का सहारा लेना पड़ रहा है, जिससे समय और अतिरिक्त खर्च दोनों बढ़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासी दिलीप सिंह, रोशन लाल, बलविंदर सिंह, कमल राज, भीम सिंह, राजेश कुमार, बलवंत सिंह, संजय सिंह और कश्मीर सिंह ने बताया कि बस सेवाएं बंद होने से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों की परेशानियां बढ़ गई हैं। उन्होंने प्रशासन और संबंधित विभाग से जल्द से जल्द सड़कों को यातायात के लिए सुरक्षित बनाकर बस सेवा बहाल करने की मांग की है।

सराहां बस अड्डा प्रभारी जगमोहन तोमर ने बताया कि लगातार बारिश के कारण कई मार्गों पर चिकनी मिट्टी और मलबा आने से बसों का संचालन रोकना पड़ा है। उन्होंने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा निगम की प्राथमिकता है। जैसे ही सड़कें सूख जाएंगी और यातायात के लिए सुरक्षित घोषित होंगी, इन मार्गों पर बस सेवाएं दोबारा शुरू कर दी जाएंगी।------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed