फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   Three arrested with 24 grams of chitta and six syringes from a residential house in Nahan.

Sirmour News: नाहन में रिहायशी मकान से 24 ग्राम चिट्टा और छह सिरिंज के साथ तीन गिरफ्तार

Thu, 16 May 2024 11:13 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 16 May 2024 11:13 PM IST
विज्ञापन
Three arrested with 24 grams of chitta and six syringes from a residential house in Nahan.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

नाहन (सिरमौर)। पुलिस ने नाहन के जलापड़ी में स्थित एक रिहायशी मकान में छापेमारी कर नशे की खेप बरामद की है और तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 24 ग्राम चिट्टा, 52,080 नकदी और छह सिरिंज बरामद किए हैं। पुलिस अधीक्षक सिरमौर रमन कुमार मीणा ने बताया कि पुलिस की एएचटीयू टीम को सूचना मिली कि वीर विक्रम उर्फ वीरु दाई अपने नाहन जलापड़ी में स्थित रिहायशी मकान में शिवम रमौल और रवि ठाकुर के साथ मिलकर चिट्टा और हेरोइन बेचने का काम करता है। पुलिस ने दबिश दी तो उस दौरान वीर नाहन के जलापड़ी गांव निवासी विक्रम उर्फ वीरु दाई , नौणी का बाग गांव, बिल्ली वाला निवासी शिवम रमौल और संगड़ाह के गांव गहल डिमाइना, कोरग निवासी रवि ठाकुर उपस्थित मिले। पुलिस ने घर की तलाशी ली तो कमरे में अलमारी के अंदर से 24 ग्राम चिट्टा/ हेरोइन बरामद हुई। इसके अलावा 52,080 नकदी और छह सिरिंज बरामद किए। एसपी ने बताया कि पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। मामले में जांच जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed