फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   There will be an in-depth discussion on One Nation, One Election at the Mandal level: Chaudhary

मंडल स्तर पर वन नेशन, वन इलेक्शन पर होगी गहन चर्चा : चौधरी

Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 20 Feb 2025 11:49 PM IST
विज्ञापन
There will be an in-depth discussion on One Nation, One Election at the Mandal level: Chaudhary
पांवटा साहिब में बजट पर चर्चा कार्यक्रम में भाजपा कार्यकर्ताओं को संबो​धित करते विधायक सुखराम च
भाजपा मंडल ने बजट पर चर्चा कार्यक्रम का किया आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब (सिरमौर)। भाजपा मंडल पांवटा ने बजट पर चर्चा कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें विधायक सुखराम चौधरी ने मुख्यातिथि के रूप में शिरकत की। विधायक ने बजट को एतिहासिक बताया और कहा कि इसे हर वर्ग के विकास को ध्यान में रखते हुए बनाया गया है।
सुखराम चौधरी ने वन नेशन, वन इलेक्शन (एक देश, एक चुनाव) के मुद्दे पर भी राय रखी। उन्होंने कहा कि इस विषय पर अब पंचायत स्तर से लेकर मंडल स्तर तक व्यापक चर्चा की जाएगी। इसके लिए बुद्धिजीवियों, वकीलों, सरकारी कर्मचारियों और राजनीतिक विशेषज्ञों से संवाद किया जाएगा, ताकि इस प्रणाली के सभी पहलुओं को समझा जा सके। उन्होंने कहा कि वन नेशन, वन इलेक्शन लागू होने से चुनावी खर्चों में कमी आएगी और देश की प्रशासनिक व वित्तीय व्यवस्था अधिक सुदृढ़ होगी। इस मौके पर भाजपा मंडल के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी बजट को लेकर अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में पवन चौधरी, युवा मोर्चा अध्यक्ष चरणजीत चौधरी, तरनजीत सिंह गिल,अनिल, पवन पटियाल, हितेंद्र, वीरेंद्र, हर्ष चौधरी, हेमराज, अविनाश झाबा, रोहित चौधरी, कुलदीप सैनी, अशोक शर्मा, सज्जन सिंह, ओम प्रकाश, सुखविंद्र चौधरी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed