फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The Scholars Home School's U-19 girl students performed brilliantly in sports competitions.

Sirmour News: द स्कॉलर्स होम स्कूल की अंडर-19 छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन

Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The Scholars Home School's U-19 girl students performed brilliantly in sports competitions.
स्कॉलर्स होम स्कूल निदेशक व प्रधानाचार्य के साथ अंडर 19 खेलो में शानदार प्रदर्शन कर लौटी खिलाड
9 स्वर्ण, 3 रजत , 7 कांस्य समेत कुल 19 पदक जीत कर दिखाया खेलों में दमखम
विज्ञापन

बेटियों ने खेलों में 19 पदक कब्जा कर चमकाया स्कूल का नाम: डॉ. एनपीएस नारंग

संवाद न्यूज एजेंसी
पांवटा साहिब(सिरमौर)। द स्कॉलर्स होम स्कूल की अंडर-19 छात्राओं ने खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया है। अंडर-19 छात्राओं ने ताइक्वांडो, कराटे, जूडो, वुशू में कोच अमित कुमार और शतरंज में कोच निशा कुमारी के नेतृत्व में शानदार प्रदर्शन कर खूब गौरव बढ़ाया है।
विद्यालय की इस उपलब्धि पर स्कूल प्रबंध निदेशक डॉ. नरेंद्र पाल सिंह नारंग, स्कूल निदेशक गुरमीत कौर नारंग तथा वरिष्ठ प्रधानाचार्य अभिषेक शर्मा ने सभी विजेता खिलाड़ियों को हार्दिक बधाई दी। डॉ. नारंग ने कहा कि खिलाड़ियों ने एक बार फिर साबित किया कि “जहाँ प्रतिभा को अवसर और मेहनत को दिशा मिलती है, वहाँ सफलता निश्चित होती है। उन्होंने छात्राओं के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
विज्ञापन

स्कूल टीम खिलाड़ियों ने ताइक्वांडो में वंशिका ने स्वर्ण पदक हासिल किया, जबकि इशप्रीत कौर और सारा ने कांस्य पदक जीते। इस स्पर्धा में विद्यालय को कुल 1 स्वर्ण और 2 कांस्य पदक प्राप्त हुए। कराटे में छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 3 स्वर्ण, 1 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए। चक्षु, वंशिका और सारा ने स्वर्ण पदक, अन्वी शर्मा ने रजत पदक तथा विभूति भारद्वाज और आयुषी सैनी ने कांस्य पदक जीते। जूडो में वंशिका, विभूति भारद्वाज और आयुषी सैनी ने कांस्य पदक प्राप्त किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, वुशू में भी विद्यालय का प्रदर्शन विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा। विभूति भारद्वाज, वंशिका, चक्षु, अर्शमीत कौर और अन्वी शर्मा ने स्वर्ण पदक, जबकि सारा और इशप्रीत कौर ने रजत पदक हासिल किया। वुशू में कुल 5 स्वर्ण और 2 रजत पदक विद्यालय की झोली में आए। शतरंज में कनिष्ठा ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया।


स्कूल प्रबंधन निदेशक डाॅ नरेंद्र पाल सिंह नारंग ने स्वास्थ्य एंव शारीरिक शिक्षा विभाग के एचओडी डॉ. कुलदीप कुमार बतान के नेतृत्व में पूरी टीम के समर्पित प्रयासों की भी विशेष सराहना की इस अवसर पर प्रवीन कुमार, रोहित शर्मा, निशा कुमारी, लक्ष्मी शर्मा, अमित कुमार, सुधीर कुमार एवं भगवंत सिंह के योगदान की प्रशंसा करते हुए उन्हें विद्यार्थियों की सफलता का महत्वपूर्ण आधार बताया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed