फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The insurance company did not appear in court and was ordered to return the FDR amount along with interest.

Sirmour News: अदालत में हाजिर नहीं हुई बीमा कंपनी, एफडीआर राशि ब्याज समेत लौटाने के आदेश

Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 04 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
The insurance company did not appear in court and was ordered to return the FDR amount along with interest.
तीन बार पुकार के बावजूद कंपनी का प्रतिनिधि नहीं पहुंचा, न्यायाधिकरण ने की एकतरफा कार्यवाही
विज्ञापन

नाबालिग रहते एफडीआर में सुरक्षित थी 62,060 की रकम, बालिग होने पर राशि जारी करने के निर्देश

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। मोटर दुर्घटना दावा न्यायाधिकरण-1 सिरमौर ने बीमा कंपनी के सुनवाई में उपस्थित न होने पर एकतरफा कार्यवाही करते हुए शारदा धीमान की 62,060 की एफडीआर राशि ब्याज सहित बैंक खाते में जारी करने के आदेश दिए हैं। भुगतान से पहले आवश्यक पहचान और सत्यापन पूरा करने के निर्देश भी दिए गए हैं।
न्यायाधिकरण के पीठासीन अधिकारी अजय मेहता की अदालत में मामले की सुनवाई हुई। शारदा धीमान की ओर से अधिवक्ता शकील अहमद पेश हुए। बीमा कंपनी को नोटिस जारी होने के बावजूद उसका कोई प्रतिनिधि या अधिवक्ता अदालत में नहीं पहुंचा। मामले को तीन बार पुकारे जाने के बाद भी कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ, जिस पर न्यायाधिकरण ने एकतरफा कार्रवाई की।
विज्ञापन

रिकॉर्ड के अनुसार, एमएसी याचिका संख्या 48-एन/2 ऑफ 2009 में 22 मार्च 2010 को अवॉर्ड पारित हुआ था। उस समय शारदा धीमान नाबालिग थीं, इसलिए उनके हिस्से की 62,060 की राशि एफडीआर में सुरक्षित रखी गई थी। बालिग होने के बाद उन्होंने राशि जारी करने के लिए आवेदन किया और दसवीं का प्रमाणपत्र व आधार कार्ड पेश कर आयु और पहचान का प्रमाण दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

अदालत ने मामले के रिकॉर्ड और सिविल नाजिर की रिपोर्ट का अवलोकन करने के बाद आवेदन मंजूर कर लिया। न्यायाधिकरण ने एफडीआर की पूरी राशि अब तक के अद्यतन ब्याज सहित याचिकाकर्ता के बैंक खाते में जारी करने के निर्देश दिए। भुगतान से पहले आवश्यक पहचान और सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed