फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The government did not give Rs 1500 to women: Bindal

सरकार ने महिलाओं को नहीं दिए 1500 रुपये : बिंदल

Mon, 11 May 2026 11:27 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 11:27 PM IST
विज्ञापन
The government did not give Rs 1500 to women: Bindal
42 महीने बाद भी बेरोजगारों को नहीं दी नौकरी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नाहन (सिरमौर)। कांग्रेस नेता एक बार फिर जनता के बीच जा रहे हैं, लेकिन विधानसभा चुनावों के दौरान दी गारंटियां आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। जनता सरकार से जवाब मांग रही है, लेकिन सरकार के पास कोई जवाब नहीं है। यह बात नाहन में आयोजित पत्रकारवार्ता में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने कही।
उन्होंने कहा कि चुनावों के दौरान महिलाओं के खातों में 1500-1500 रुपये देने का वादा किया गया था, लेकिन महिलाएं आज भी इसका इंतजार कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि बेरोजगार युवाओं से फार्म भरवाए गए और पक्की नौकरी व पुरानी पेंशन बहाली के वादे किए गए, लेकिन 42 महीने बीत जाने के बाद भी किसी बेरोजगार को रोजगार नहीं मिला। उनके अनुसार प्रदेश का युवा अपने आप को ठगा हुआ और निराश महसूस कर रहा है।
विज्ञापन

भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि प्रदेश सरकार का खजाना खाली है। नगरपालिकाओं तथा पंचायतों के विकास के लिए मिलने वाला धन भी सरकार ने अपने खजाने में मंगवा लिया है। इसके कारण स्थानीय स्तर पर विकास कार्य प्रभावित हुए हैं। उन्होंने कहा कि सरकारों का दायित्व नगर निकायों को मजबूत करना होता है, लेकिन वर्तमान कांग्रेस सरकार ने नगरपालिकाओं और पंचायतों को आर्थिक रूप से कमजोर करने का काम किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed