फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   The condition of the streets in Trilokpur's wards one and two is bad.

Sirmour News: त्रिलोकपुर के वार्ड एक और दो में गलियों की हालत खस्ता

Sun, 23 Aug 2026 11:18 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
The condition of the streets in Trilokpur's wards one and two is bad.
त्रिलोकपुर में कीचड़ से भरा रास्ता। संवाद
सीवरेज के लिए खोदी गली से बढ़ी दिक्कत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कालाअंब (सिरमौर)। विकासखंड नाहन की त्रिलोकपुर पंचायत के वार्ड नंबर एक और दो में गलियों की खस्ता हालत से लोगों में रोष है। बरसात के दौरान पक्की गलियों में पानी और कीचड़ जमा होने से फिसलन बढ़ गई है। इससे लोगों को घरों तक पहुंचने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। वार्ड नंबर एक में बरसाती पानी की उचित निकासी नहीं होने से स्थिति अधिक खराब है।
लोगों के अनुसार वार्ड नंबर एक की गली के निर्माण के दौरान पक्की नाली बनाने का प्रस्ताव था, लेकिन एक स्थानीय व्यक्ति की आपत्ति के कारण नाली का निर्माण नहीं हो सका। अब बरसात में पानी की निकासी नहीं होने से गली में जलभराव और कीचड़ जमा हो रहा है। इससे पैदल चलने वालों के साथ दोपहिया वाहन चालकों को भी परेशानी हो रही है।
विज्ञापन

वार्ड नंबर दो में माता बालासुंदरी मंदिर के भंडारा हाल से वन विभाग के रेस्ट हाउस की ओर जाने वाले मार्ग से जुड़ी गली को सीवरेज कार्य के लिए खोदा गया था। सीवरेज का काम पूरा होने के बाद गली की समुचित मरम्मत नहीं की गई, जिससे इसकी हालत और खराब हो गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्थानीय निवासी पवन कुमार, राजेश गुप्ता, बाबू राम, नीटू, मनदीप, नरेंद्र, नरेश, योगेश, लक्ष्मी देवी, लीला देवी और रामकली ने बताया कि बारिश के दौरान घरों तक जाने वाले रास्ते पर कीचड़ जमा हो जाता है। फिसलन के कारण बच्चों, बुजुर्गों और अन्य लोगों को आवाजाही में दिक्कत हो रही है। उन्होंने सीवरेज कार्य के बाद खोदी गई गली की जल्द मरम्मत करवाने और वार्ड नंबर एक में बरसाती पानी की उचित निकासी की व्यवस्था करने की मांग की।

आपत्ति बनी समस्या
पंचायत प्रधान सुरेंद्र कुमार ने बताया कि वार्ड नंबर एक में बरसाती पानी की निकासी मिट्टी की मेढ़ बनाकर बाधित की गई है। इससे जलभराव की समस्या पैदा हो रही है। उन्होंने कहा कि पानी की निकासी खोलने के लिए स्थानीय लोगों को आपसी सहमति से समाधान निकालना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed