{"_id":"57178d2e4f1c1ba7448b464d","slug":"teachers-shortage-in-chogtali-school","type":"story","status":"publish","title_hn":"छोगटाली में शिक्षकों का टोटा, अभिभावक परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छोगटाली में शिक्षकों का टोटा, अभिभावक परेशान
ब्यूरो अमर, उजाला राजगढ़ (सिरमौर)।
Updated Wed, 20 Apr 2016 07:39 PM IST
विज्ञापन
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय सुल्तानपुर में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर रैली निकाली गई।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
राजगढ़ (सिरमौर)। शिक्षण संस्थानों को सुदृढ़ करने के प्रदेश सरकार के दावे जमीनी स्तर पर हवाई साबित हो रहे हैं। उच्च विद्यालय छोगटाली के 150 विद्यार्थियों का भविष्य महज दो शिक्षकों के सहारे है। स्कूल में शिक्षकों की कमी की वजह से अभिभावक बच्चों के भविष्य को लेकर चिंतित हो गए हैं। यहां तैनात तीन में से एक शिक्षक का तबादला होने से अभिभावकों की चिंताएं बढ़ गई हैं।
हालात यह है कि स्कूल में कार्यरत तीन अध्यापकों में से एक अध्यापक का स्थानांतरण कर दिया गया है। अब यहां महज दो ही शिक्षक रह गए हैं। ऐसे में स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों के भविष्य का क्या होगा इसका अंदाजा सहज ही लगाया जा सकता है। स्कूल प्रबंधन समिति ने इस संदर्भ में एक बैठक का आयोजन किया।
विज्ञापन
बैठक में एसएमसी ने सरकार से रिक्त पदों को भरने और स्थानांतरित किए गए शारीरिक शिक्षा शिक्षक का स्थानांतरण रद्द करने की गुहार लगाई है। एसएमसी के प्रधान कविराज भारद्वाज तथा पूर्व प्रधान भीमसिंह ने बताया कि इस स्कूल में मुख्याध्यापक, टीजीटी आर्ट्स के दो पद, टीजीटी नान मेडिकल, शास्त्री व ड्राइंग मास्टर तथा चौकीदार के पद रिक्त पड़े हैं। यह स्कूल मात्र तीन नियमित अध्यापकों के भरोसे चल रहा था, लेकिन सरकार ने अन्य पद भरना तो दूर लेकिन यहां तैनात शारीरिक शिक्षा शिक्षक के भी स्थानांतरण आदेश जारी कर दिए हैं। ऐसे में यह स्कूल अब मात्र दो ही अध्यापकों के सहारे कैसे चल पाएगा। इसको लेकर अभिभावकों की चिंता बढ़ गई है। ग्रामीणों ने सरकार से यहां के रिक्त पद भरने और पीईटी के तबादला आदेश रद्द करने की मांग का प्रस्ताव मुख्यमंत्री वीरभद्र को भेजा है। ग्रामीणों ने गुहार लगाई है कि जल्द से जल्द इस समस्या का समाधान किया जाए।
विज्ञापन