फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Sirmour News ›   teacher met with cm

नियमितीकरण की मांग पर सीएम से मिले पंजाबी शिक्षक

Tue, 13 Dec 2016 11:59 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला/पावंटा साहिब
ब्यूरो/अमर उजाला/पावंटा साहिब Updated Tue, 13 Dec 2016 11:59 PM IST
विज्ञापन
teacher met with cm
टीचर - फोटो : demo pic

स्थानीय विधायक चौधरी किरनेश जंग की अध्यक्षता में पंजाबी अध्यापकों का एक प्रतिनिधिमंडल सीएम से मिला। पंजाबी अध्यापक सरकारी स्कूलों में पीरियड आधार पर नियुक्त हैं। शिक्षा विभाग के माध्यम से उन्हें नियुक्ति दी गई है। अब नियुक्त अध्यापकों ने ठोस नीति बनाने और उन्हें नियमित करने की मांग की है। राज्य पंजाबी अध्यापक संघ की उपाध्यक्ष जसकीरत कौर चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री से मांग को प्राथमिकता से पूरा करने का आग्रह किया गया है। सोमवार को स्थानीय विधायक की अगुवाई में एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री से मिला है। इसमें पिछले करीब 6 वर्षों से सरकारी स्कूलों में कार्यरत पंजाबी अध्यापकों को नियमित करने के लिए ठोस नीति बनाने की मांग रखी गई। पंजाबी अध्यापकों की पैरवी करने वालों में पांवटा दून विस क्षेत्र के विधायक चौधरी किरनेश जंग, पांवटा गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के  उप प्रधान हरभजन सिंह, मुख्य प्रबंधक कुलवंत सिंह, पंजाबी बिरादरी पांवटा इकाई प्रधान जसबीर सिंह साहनी, मुख्य सचिव डॉ. प्रहलाद सिंह चौधरी ने सरकारी स्कूल में कार्यरत पंजाबी अध्यापकों की मांग को जायज ठहराते हुए मुख्यमंत्री से ठोस नीति बनाने और इनको नियमित करने का आग्रह किया है।

विज्ञापन


उधर, सिरमौर पंजाबी युवा मंच पांवटा इकाई अध्यक्ष जरनैल सिंह और महासचिव अच्छर सिंह ने बताया कि पांवटा दौरे के दौरान सीएम हिमाचल प्रदेश को ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें बेरोजगार पंजाबी अध्यापकों की नियुक्ति नियम 2010 के तहत करने की मांग रखी गई है। मंच के सदस्यों परविंद्र सिंह, श्याम लाल, सुरेश कुमार, संजय कुमार, करनैल सिंह, अनुरानी, आशा देवी, संगत कौर और अच्छर सिंह ने बताया कि शीघ्र पंजाबी अध्यापकों की भर्ती की जाए।
विज्ञापन


कांग्रेस पार्टी ने सत्ता में आने से पहले अल्पसंख्यक समुदय के लोगों को पंजाबी-उर्दू के 100-100 पद भरने का वादा किया था लेकिन, चार वर्षों के बाद भी प्रशिक्षित पंजाबी अध्यापक बेरोजगार घूम रहे हैं। सिरमौर पंजाबी युवा मंच पांवटा अध्यक्ष जरनैल सिंह ने कहा कि वर्ष 2015 में टेट द्वारा आवेदन मांगे गए थे लेकिन, सरकार के पास इन भाषाओं का सिलेबस नही होने के कारण भर्ती ही नहीं हो सकी थी। इसलिए सीएम के पांवटा प्रवास के दौरान ज्ञापन सौंपा गया है। इसमें नियम-2010 के तहत पंजाबी अध्यापकों की भर्ती की मांग उठाई गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed